यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए धरना
गया स्मार्ट सिटी बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। धरना की

गया स्मार्ट सिटी बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता समिति के संयोजक प्रो. विजय कुमार मिठु ने की।
उन्होंने कहा कि गया का अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अपना विशेष स्थान है। इसलिए संपूर्ण गयावासियों के लिए यह चुनौती है कि आंदोलन चलाकर इसे स्मार्ट सूची में शामिल कराएं। नेताओं ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि गया, जहानाबाद, औरंगाबाद एवं नवादा के सांसद और मगध के सभी विधायक संसद व विधानसभा में शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की आवाज बुलंद करें। साथ ही जिले के सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, युवा-छात्र संगठन, चैंबर ऑफ कॉर्मस, किसान-मजदूर संगठन एवं आमजन संघर्ष समिति के लोग आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। जिस तरह पूर्व में गया में केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं ओटीए के लिए संघर्ष में साथ दिया था, उसी तरह स्मार्ट सिटी के लिए भी पहल होनी चाहिए। समिति द्वारा 30 अगस्त से 15 सितंबर तक जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। धरना में शशि किशोर शिशु, डॉ. आशुतोष कुमार शरण, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विद्या शर्मा, मदीना खातुन, डॉ. अमर सिंह सिरमौर, आनंद गुप्ता, प्रदीप शर्मा, प्रो. बीकेपी वर्मा, बब्लू शर्मा आदि उपस्थित थे।
