विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एइएस का एक और मरीज भर्ती

By Edited By:
Published: Wed, 27 Jul 2016 09:56 PM (IST)

गया। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में एक्युट इंसेफलाइटिस सिन्ड्रोम बीमारी का एक और संद

News Article Hero Image

गया। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में एक्युट इंसेफलाइटिस सिन्ड्रोम बीमारी का एक और संदिग्ध मरीज इलाज के लिए भर्ती किया गया। अस्पताल के अधीक्षक डा. सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त मरीज की जांच का सैंपल पटना स्थित आरएमआरआई लैब भेजा गया है। जहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उक्त मरीज की बीमारी के बारे में पता चल पायेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को दो मरीजों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें एक मरीज बिटू कुमार की जांच रिपोर्ट पोजेटिव आई है। बिकू के जेई बीमारी से ग्रसित होने पुष्टि हुई है। वहीं एक अन्य मरीज की जांच रिपोर्ट नगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एइएस संदिग्ध भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 46 हो गई है। जिनमें से 22 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से कई बच्चों की मौत दूसरी बीमारियों से हुई है।