यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एइएस का एक और मरीज भर्ती
गया। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में गुरूवार को एक और संदिग्ध मरीज को इलाज के लिए भर्

गया। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में गुरूवार को एक और संदिग्ध मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। अस्पताल के अधीक्षक डा. सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त मरीजों की रीढ़ की हड्डा का पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। माइक्रो बायोलाजी विभाग से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पायेगा कि मरीज में कौन सी बीमारी के लक्षण है। गौरतलब है कि अब तक एइएस के कुल 15 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके है। जिनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 8 मरीजों की मौत एइएस संदिग्ध बीमारी के कारण हुई है। जबकि 2 मरीजों की मौत हरपीस बीमारी के कारण हुई है। हालांकि गुरूवार को एइएस के और मरीज के मौत होने की सूचना है। लेकिन उसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
