यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से एक और बच्चे की मौत

संवाद सहयोगी (गया नगर): गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में मंगलवार की देर रात इंसेफ्लाइटिस से एक और बच्चे की मौत हो गई। मृतक शहर के बागेश्वरी मुहल्ले की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह में 6 वर्षीय रिया कुमारी को एएनएमसीएच में इंसेफ्लाइटिस बीमारी के लक्षण मिलने पर भर्ती कराया गया था। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उस बच्ची का इलाज किया। लेकिन वे अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकी। देर रात रिया की मौत हो गई। मौत की पुष्टि एएनएमसीएच के अधीक्षक डा.सुधीर कुमार ने सिन्हा ने की है। श्री सिन्हा ने बताया कि रिया की मौत एईएस बीमारी से हुई है। यहां बता दें कि एएनएमसीएच में अब तक 16 बच्चों की मौत इंसेफ्लाइटिस और एईएस से हुई है।
