यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से दो बच्चों की मौत

संवाद सहयोगी (गया नगर): अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में भर्ती इंसेफ्लाइटिस के दो बच्चों की मौत शनिवार को हो गई। मृतक औरंगाबाद जिला और गया के फतेहपुर प्रखंड का रहने वाला है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों से भर्ती औरंगाबाद जिले असमा गांव के 9 वर्षीय मुर्तजा और फतेहपुर प्रखंड के 4 वर्षीय राजीव कुमार की मौत हो गई।
फतेहपुर (गया) के अनुसार प्रखंड में एईएस बीमारी की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृतक जंगली क्षेत्र गुरपा निवासी रंजीत यादव के पुत्र राजीव कुमार की तबीयत शुक्रवार की रात में अचानक खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए एएनएमसीएच ले गए। जाच में एईएस के लक्षण पाए गए।
