विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफलाइटिस से एक और बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 06 Jul 2014 09:33 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी (गया नगर) : अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में रविवार को इंसेफलाइटिस बीमारी से एक और बच्ची की मौत हो गई। मृतक गया जिले के मोहनपुर प्रखंड का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर प्रखंड निवासी नरेश मंडल की 10 वर्षीय पुत्री दुलारी कुमारी को गत 3 जुलाई को एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जिसका इलाज किया गया। लेकिन अस्पताल में तीन दिनों तक दवा के सहारे जीवित रही। रविवार को उसकी मौत हो गई। इस तरह मरने वाले बच्चों की संख्या 12 पहुंच गई है।

इधर सिविल सर्जन डा.अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें एएनएमसीएच से जिन प्रभावित इलाके की सूचनाएं मिली रही हैं। ऐसे प्रभावित इलाके में इंसेफलाइटिस बीमारी से रोकथाम के लिए निरंतर दवा का छिड़काव की जा रही है। ताकि बीमारी पर नियंत्रण हो सके। इस बीमारी को लेकर मगध प्रमंडल स्तरीय एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला मंगलवार को बोधगया के सम्बोधि रीट्रेट में आयोजित की गई है। जिसमें प्रमंडल के सभी जिले के जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रमुख चिकित्सक शामिल होंगे। जो दिन भर इंसेफलाइटिस बीमारी के लक्षण, उपाय और प्रतिरक्षा पर दिन भर आत्म मंथन करेंगे। साथ ही यह जानने की कोशिश की जाएगी कि गया के एएनएमसीएच में जिन बच्चों की मौत हो रही है। उसका प्रमुख कारण क्या है? कहीं इलाज या फिर दवा में तो चुक नहीं हो रही है। इन सभी बिंदुओं पर यूनिसेफ के देखरेख में विशेषज्ञ आत्म चिंतन करेंगे। वहां से जो निष्कर्ष निकलकर सामने आएगी। उसे राज्य और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाएगी।