यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गया में इंसेफलाइटिस से एक की मौत

संवाद सहयोगी (गया नगर) : गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में गुरुवार को इंसेफलाइटिस के तीन नये मरीज भर्ती हुए हैं। जिसमें एक बच्चे की मौत इलाज के क्रम में हो गई है। मृतक औरंगाबाद जिले के एरवा लोकनाथ गांव निवासी शंकर पासवान के 9 वर्षीय पुत्र सिलहन कुमार है। इसके अलावे दो और इंसेफलाइटिस से पीड़ित मरीज भर्ती हुआ है। इस तरह इंसेफलाइटिस बीमारी से मरने वाले बच्चों की संख्या 09 पहुंच गई है।
अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डा.कामेश्वर मंडल ने बताया कि गुरूवार को इंसेफलाइटिस से पीड़ित तीन नये मरीज भर्ती हुए थे। जिसमें गया शहर के किरानी घाट मुहल्ला निवासी चंदन कुमार का 10 महीना का पुत्र छोटू कुमार एवं आमस प्रखंड रामसेवक प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी है। इन दोनों का इलाज किया जा रहा है।
