विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गया में इंसेफ्लाइटिस से दो और बच्चों की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 01 Jul 2014 01:03 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी (गया नगर) : गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज में इन दिनों लगातार इंसेफ्लाइटिस एवं एईएस रोग से मौत हो रही है। रविवार को दो बच्चों की मौत इंसेफ्लाइटिस से हुई है। मृतका गया जिले के खिजरसराय निवासी अलक मांझी का 4 वर्षीय पुत्री बिंदु कुमारी है। इस तरह मरने वाले बच्चों की संख्या 8 पहुंच गई है।

अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक सह उपाधीक्षक डा. कामेश्वर मंडल ने बताया कि रविवार को दो बच्चों को भर्ती कराया गया था। दोनों बच्चों की हालत चिंताजनक थी। रविवार की शाम को हिसुआ नवादा के तीन वर्षीय बेबी कुमारी और देर रात बिंदू कुमारी की मौत हो गई है। इस तरह मरने वाले बच्चों की संख्या 8 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि अब यहां एईएस और इंसेफ्लाइटिस बीमारी से कुल 17 बच्चे भर्ती हुए थे। जिसमें 8 बच्चों की मौत हो चुकी है। 3 को यहां से इलाज के उपरांत छुट्टी दे दी गई है। एक बच्चा को बिना कोई सूचना के उनके परिजन अपने साथ ले गए है। अभी भी अस्पताल के आईसीयू एवं शिशु वार्ड में पांच बच्चों का इलाज किया जा रहा है।