यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गया में एइएस के दो और बच्चों की मौत

जागरण संवाददाता,(गया नगर) : गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में एइएस बीमारी से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी दो और बच्चों की मौत एईएस से हो गई। अस्पताल में अभी भी दो बच्चे जीवन और मौत से जूझ रहे हैं, जबकि दो बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल अधीक्षक डा.सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि पहले से अस्पताल में भर्ती नवादा के 5 वर्षीया कंचन कुमारी की मौत मंगलवार की देर रात हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में एइएस से पीड़ित कोंच की 6 वर्षीया काजल कुमारी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वह अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकी। बुधवार की शाम काजल दम तोड़ दी। श्री सिन्हा ने बताया कि दो बच्चे अभी भी इलाजरत हैं। जबकि दो अन्य बच्चों को यहां से छुट्टी दे दी गई है।
यहां बता दें कि अब तक गया एएनएमसीएच में एइएस से बुधवार की शाम तक 7 बच्चों की मौत हो चुकी है। एइएस और जेई से पीड़ित पहले बच्चे को 12 जून से एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। अब तक 11 बच्चे एइएस और जेई से पीड़ित पाए गए हैं।
