यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अलग-अलग घटना में दो की मौत

निज प्रतिनिधि, मानपुर (गया) :
मानपुर में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मुफस्सिल थाना के सुढ़ीटोला मुहल्ले में ठंड लगने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वार्ड पार्षद किरण देवी के प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि मृतक रणजीत कुमार स्व. कमला प्रसाद उर्फ रुपनारायण का पुत्र है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिए अंतेष्टी योजना से पन्द्रह सौ रुपये भुगतान किया गया है।
वहीं दूसरी घटना बुनियादगंज थाना के पटवाटोली मुहल्ले में स्पर्शाघात से बत्तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक गंगा प्रसाद उर्फ ललन के घर के उपर से ग्यारह हजार विद्युत पावर का तार गुजरा है। गंगा अपने घर की छत पर लोहे का छड़ को रख रहा था। इसी बीच वह लोहे का छड़ उक्त विद्युत पावर की तार से सट गया। जिसके कारण स्पर्शाघात हो गई और घटनास्थल पर ही गंगा की मौत हो गई। मृतक तोड़नाराण पटवा का पुत्र है। श्री कुमार ने कहा कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल भेज दिया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
