यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत
मोतिहारी। दरभंगा-रक्सौल रेलखंड के घोड़ासहन स्टेशन से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित जयमूर्ति नगर हाल्ट

मोतिहारी। दरभंगा-रक्सौल रेलखंड के घोड़ासहन स्टेशन से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित जयमूर्ति नगर हाल्ट पर पूर्वी गुमटी के समीप सोमवार को एक 25 वर्षीय युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हो गई। घोडासहन स्टेशन अधीक्षक शंभू प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना के बाद पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए तत्काल रक्सौल ले गई है। युवक हाफ पैंट व टी शर्ट पहना है। वही उसकी दाढी फ्रेंच कट है। बताया गया कि युवक की अंतिम संस्कार के लिए बतौर रेल फंड से नगद एक हजार रुपये आवंटित किए गए हैं।
