विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में जेल ब्रेक के बाद हाई अलर्ट, फांसी व उम्रकैद के पांच सजायाफ्ता फरार

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 31 Dec 2016 07:28 AM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2016 10:26 PM (IST)

बिहार के बक्सर जेल से बीती रात पांच दुर्दांत सजायाफ्ता कैदी फरार हो गए। इनमें एक प्रदीप सिंह फांसी का सजायाफ्ता है। पुलिस उनकी खोज में छापेमारी कर रही है।

News Article Hero Image

बक्सर [जेएनएन]। बिहार के बक्सर सेंट्रल जेल से पांच हार्डकोर सजायाफ्ता कैदी फरार हो गए हैं। भागने वाले कैदियों में एक फांसी तथा शेष चार उम्रकैद के सजायाफ्ता हैं। घटना के बाद हाई अलर्ट जारी कर पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गई है। उनके संभावित ठिकानों पर देर रात से ही छापेमारी आरंभ है। हालांकि, सुबह तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच लापरवाही के आरोप में जेल के तीन कक्षपालों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार देर रात बक्सर सेंट्रल जेल के पांच सजायाफ्ता कैदी जेल के मेडिकल वार्ड से भाग निकले। कैदियों ने साजिश के तहत खुद को बीमार बता मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया था। भागने वाले कैदियों में एक प्रदीप सिंह (मोतिहारी) को फांसी की सर्जा मुकर्रर की गई थी, जबकि उम्रकैद पाए फरार कैदियों में सोनू पाण्डेय (आरा), उपेन्द्र साह (छपरा), देवधारी सिंह (छपरा) तथा सोनू सिंह (बरहमपुर) शामिल हैं।

AMAZING : सड़क पर फेंक गए नोटों भरा बोरा, घंटों मची रही लूट की होड़

कैदी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हुए। इसमें जेलकर्मियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। जेल के तीन कक्षपालों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस भागे कैदियों के संभावित ठिकानों पर राज्य भर में छापेमारी कर रही है। कैदियों की फरारी को लेकर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश को भी अलर्ट कर दिया गया है।

महिला पर दबंगों का कहर; बाल काट कालिख पोती, अर्धनग्न कर घुमाया