मनरेगा में मिला 1.74 करोड़ का आवंटन
जासं,आरा: भोजपुर को लंबे अंतराल के बाद मनरेगा में 1.74 करोड़ का आवंटन मिला है। आवंटित राशि को पंचायतो
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 01:13 PM (IST)
जासं,आरा: भोजपुर को लंबे अंतराल के बाद मनरेगा में 1.74 करोड़ का आवंटन मिला है। आवंटित राशि को पंचायतों में उप आवंटित कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर 1.4 करोड़ के आवंटन के लिये राज्य मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें कि आवंटित 1.7 करोड़ रुपये का उप आवंटन 23 पंचायतों में क्रमश: 10 लाख एवं 6 लाख के अनुपात में भेजा गया है। जिले के अन्य 14 पंचायतों में 1.4 करोड़ राशि उप आवंटन करने के लिये राज्य मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। शेष बचे अन्य पंचायतों में आवंटन उपलब्ध कराने के लिये प्रस्ताव पाइप लाइन में लगा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें