ईश्वर का अनमोल वरदान हैं आंखें : विधायक
बेगूसराय सदर : मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के बागडोभ में रविवार को कंगन दिव्य ज्योति शिविर का अ
बेगूसराय सदर : मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के बागडोभ में रविवार को कंगन दिव्य ज्योति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार ¨सह उर्फ बोगो ¨सह, पूर्व मेयर संजय कुमार एवं समाजसेवी सुभाष कुमार ¨सह ईश्वर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आंख संसार की सबसे अमूल्य वरदान है। यह ईश्वर का वरदान है। इसकी देखभाल में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। इस शिविर के माध्यम से मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के आंख की बीमारी को दूर किया जाएगा। पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि विधायक द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की जितनी प्रशंसा की जानी चाहिए। सेवा कार्य ही विधायक के जीवन का परम लक्ष्य है। समाजसेवी सुभाष ईश्वर कंगन ने कहा कि सर्व प्रथम बछवाड़ा के बाद मटिहानी और बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनन्दन ¨सह एवं संचालन ¨पकू ¨सह ने किया। इस शिविर में पांच सौ लोगों का नेत्र जांच किया गया। जिसमें से 70 लोगों को आपरेशन के लिए पटना ले जाने के लिए चयनित किया गया है। शिविर में डा. आशीष कुमार, ¨प्रस, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, सुनील ¨सह, अरुण पासवान, अजय ¨सह, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।