विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से एक की मौत, दर्जनों आक्रांत

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jul 2014 06:10 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, लाखो : सदर प्रखंड के बहदरपुर गांव स्थित महादलित टोला में डायरिया के प्रकोप से दर्जनों महिलाएं व बच्चे प्रभावित हैं। वहीं एक महिला की इलाज के दौरान निजी नर्सिग होम में मौत होने की सूचना है। मृतक का नाम शोभा देवी, पति कपिलदेव राम है।

घटना की जानकारी देते हुए मुखिया रेणु देवी, सरपंच राजेश यादव ने बताया कि डायरिया के प्रकोप से कपिलदेव राम की 25 वर्षीय पत्‍‌नी शोभा देवी की मौत गुरुवार की रात्रि हो गयी। वहीं कपिलदेव राम का सात वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, राम प्रकाश राम की पत्‍‌नी मधुमाला देवी, हरिनंदन राम की पुत्री रीना कुमारी, देव नारायण राम की पुत्री गीता कुमारी, पुत्र नीतीश कुमार का इलाज एक निजी नर्सिग होम में किया जा रहा है। सरपंच ने कहा कि लगातार हो रही बारिश की वजह से एएनएम भी उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं आ रही है। महादलित टोला की स्थिति अभी काफी भयावह है। बताते चलें कि बीते वर्ष भी डायरिया के प्रकोप से तीन बच्चों की जान यहां जा चुकी थी। परंतु, स्वास्थ्य विभाग ने बीते वर्ष की घटना से कोई ठोस सबक नहीं लिया।

इस संबंध में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. मीना शर्मा ने बताया कि तीन दिनों से अवकाश पर हैं। वहीं सीएस डा. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली थी। पता करके पीड़ितों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करेंगे।