विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार से बालक की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 21 Jun 2014 06:46 PM (IST)

News Article Hero Image

बलिया : थाना क्षेत्र के सालेहचक पंचायत के हुसैना निवासी मो. असर आलम उर्फ मो. पप्पु के सात वर्षीय पुत्र इफ्तेखार आलम की मौत शनिवार की सुबह तेज बुखार से हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि सुबह में बच्चे को तेज बुखार आ गया। जिसे आनन-फानन में स्थानीय एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सक ने बच्चे में इंसेफलाइटिस के लक्षण कहकर बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय ले जाने के क्रम में रास्ते ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस बाबत सीएस डा. विरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अब तक किसी भी बीमार बच्चे में इंसेफलाइटिस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। और न ही किसी चिकित्सक या किसी रोगी के परिजन द्वारा उन्हें कोई सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में इंसेफलाइटिस की महज अफवाह फैलाई जा रही है। इससे लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।