विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 12 Jul 2014 01:04 AM (IST)

News Article Hero Image

अस्पताल में नहीं उपलब्ध है दवा

संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) :

प्रखंड के गांवों में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पहाड़ीपुर गांव के बलदेव यादव की 8 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी की मौत हो गई। डायरिया होने के बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में भर्ती कराया गया है। पडुकी के रमेश शर्मा, अकौना की ब्यूटी कुमारी, गोह के रवि कुमार, चौथी बिगहा के मालती देवी, सुगी के जयश्री देवी, महेश परासी के रामानुज शर्मा, चिंता देवी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया जा रहा है। बेड के अभाव में मरीजों को फर्श पर लेटाकर इलाज किया जाता है। प्रखंड के महेश परासी, मुंजहड़ा, बाजितपुर, कुड़वां, पहाड़ीपुर, रुकुंदी, गोह समेत दर्जनों गांव डायरिया से ग्रसित है। कई गांवों के डायरिया पीड़ित निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे हैं। भाजपा के दीपक उपाध्याय एवं धीरज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। मरीजों को दवाइयां बाहर से लानी पड़ती है। प्रखंड के गांवों में डायरिया से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एनके सिन्हा ने बताया कि त्राहिमाम संदेश भेजकर दवा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उपलब्ध दवा से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।