विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोह में डायरिया से तीन की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 08 Jul 2014 11:08 AM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) :

गोह प्रखंड में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पहाड़ीपुर गांव के कमलदेव यादव की छह वर्षीया पुत्री पूनम कुमारी की मौत डायरिया से हो गई। डायरिया से पीड़ित होने के बाद पूनम को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह लाया जा रहा था कि रास्ते में हो गई। गोह प्रखंड में डायरिया से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। गोह थाना के जाजापुर गांव के बैजंती देवी की 10 माह के इकलौते पुत्र पूरन की मौत हो गई है। उपहारा थाना के हरिगांव के स्व. सुनील राम की तीन वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी की मौत डायरिया से हो गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि जिस जगह से डायरिया की सूचना प्राप्त हो रही है, तत्काल मेडिकल टीम भेजकर इलाज कराया जा रहा है। डायरिया हेतु अलग से एक मेडिकल टीम बनाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी के कारण फैल रहे डायरिया पर नजर रखी जा रही है।