विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुपोषण मुक्ति को ले जिले में चलेगा अभियान: सीएस

By JagranEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 06:50 PM (IST)

अररिया। सभी प्रखंड के पीएचसी-एपीएचसी में नियुक्त चिकित्सक अपने अधीन कार्यरत एएनएम व अन्य स्वास्थ्य क

कुपोषण मुक्ति को ले जिले में चलेगा अभियान: सीएस
कुपोषण मुक्ति को ले जिले में चलेगा अभियान: सीएस

अररिया। सभी प्रखंड के पीएचसी-एपीएचसी में नियुक्त चिकित्सक अपने अधीन कार्यरत एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति व दैनिक कार्यों के साथ रोज प्रतिवेदन भेंजे। ताकि काम में लापरवाह कर्मियों व चिकित्सकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके और समस्याओं का भी शीघ्र समाधान कराया जा सके। यह बातें सिविल सर्जन एनके ओझा ने शुक्रवार को आत्मन कक्ष भवन में स्वास्थ्य विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक में कही।

सीएस ने सभी प्रखडों के स्वास्थ्य प्रबंध समिति प्रबंधक व प्रभारी पदाधिकारी को आदेश दिया कि प्रसूता कक्ष व इमरजेंसी वार्ड में सारी सुविधा उपलब्ध रहनी चाहिए। दवाई वितरण, चिकित्सकीय निरीक्षण, से लेकर शुद्ध पेय, शुद्ध भोजन, साफ सफाई आदि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो। किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुषोषण मुक्ति के लिए चलाया जाएगा अभियान

सीएस ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता व अन्य कर्मी एवं आसीडीएस के सीडीपीओ, आंगनबाड़ी केन्द्र के सेविका, सहायिका आदि के बीच समन्वय स्थापित कर जिले से कुपोषण को दूर करने के लिए अभियान चालाएं। मताओं को खान-पान व साफ सफाई के बारे में अवगत कराने के साथ ही समुचित उपचार कराएंगे। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं व शिशु को नियमित टीकारण के साथ ही पल्स पोलियो अभियान, कलाजार उन्मूलन, परिवार नियोजन, आदि अभियान को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अपने दायित्वों को इमानदारी पूर्वक निर्वाह करेंगे। लापरवाही या कोताही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- एक ही स्थान पर रहने वाले कर्मियों व अधिकारियों का होगा स्थानांतरण

जिला टास्क फोर्स की बैठक में सीएस ने कहा कि एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक दिनों से जमे रहने वाले चिकित्सकों व कर्मियों का स्थानांतरण किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध चर्चा करते हुए विभिन्न प्रखंडों से जानकारी ली। इसके साथ ही सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सकों से प्रखंड की समस्याओं व योजनाओं की समीक्षा की गई। वहीं विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सकों अपने प्रखंडाधीन अस्तपालों की समस्याओं से सीएस को अवगत कराया गया। इसके साथ ही बैठक में अन्य ¨वदुओं पर चर्चा की गई तथा अधिकारियों द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर डीपीओ धीरेन्द्र मिश्रा, एसीएमओ डॉ. आरएन ¨सह, डीआइओ डॉ. जेएन माथुर, डीएए डॉ. जेएन प्रसाद, डीपीएम रेहान अशरफ सहित विभिन्न प्रखंडों की सीडीपीओ, युनिसेफ के प्रतिनिधि व सभी प्रखंडों प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे