विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीड का आसपास की खबर बुखार की शिकायत पर जीतू की बहन अस्पताल में भर्ती

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 08:34 PM (IST)

News Article Hero Image

फोटो- 25 एआरआर- 21

कैप्शन-

- अज्ञात बीमारी से हुई थी जीतू की मंगलवार को मौत

-डॉक्टरों की सलाह, रखें साफ-सफाई व करें मच्छरदानी का उपयोग

कुर्साकांटा (अररिया), निसं: मंगलवार को कुर्साकांटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अज्ञात बीमारी से एक बच्चे की मौत और इसके तुरंत बाद उसकी बहन को बुखार बाद अस्पताल से भर्ती कराने पर प्रखंड में अफवाहों का बाजार गरम है। मंगलवार को बुखार से हुई जीतू नामक बालक की मौत बाद बुधवार को उसकी बड़ी बहन 12 वर्षीय सीता कुमारी को भी पीएचसी में भर्ती कराया गया। इंसेफ्लाइटिस की संभावना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ज्ञात हो कि सोनामनी गोदाम वार्ड न. 3, निवासी लगनदेव साह के पुत्र जीतू कुमार की मौत अज्ञात बीमारी से हो गई थी। यद्यपि चिकित्सकों ने इंसेफ्लाइटिस से मौत होने की पुष्टि नहीं की। परंतु मृतक के माता-पिता तेज बुखार, उल्टी आदि से मौत होने की बातें कही। वहीं बुधवार को मृतक बालक की बहन सीता कुमारी ज्वर से पीड़ित हो गयी। उनके परिजनों ने उसे भी पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। इधर सोनामनी गोदाम में व्याप्त दहशत को देखते हुए बीडीओ पृथ्वीनाथ पांडेय, प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह, मुखिया मुस्ताक अली, वासुदेव सिंह आदि मेडिकल टीम लेकर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का काम किया। प्रभारी चिकित्सा पदा. डॉ. ओपी मंडल ने कहा कि इन दिनों सिजनल इफेक्ट से बुखार-सर्दी आदि से बच्चे अक्सर बीमार हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से साफ-सफाई रखने एवं मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर