Move to Jagran APP

भारत बना दुनिया का दूसरा तेजी से बढ़ने वाला कार बाजार, अमेरिका-जर्मनी को छोड़ा पीछे

भारत दुनिया के पांच टॉप पैसेंजर व्हीकल्स के मामले में दूसरा सबसे तेज बढ़ने वाला कार बाजार बन गया है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 13 Apr 2017 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 11:52 AM (IST)
भारत बना दुनिया का दूसरा तेजी से बढ़ने वाला कार बाजार, अमेरिका-जर्मनी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत दुनिया के पांच टॉप पैसेंजर व्हीकल्स के मामले में दूसरा सबसे तेज बढ़ने वाला कार बाजार बन गया है। पिछले साल इसकी वृद्धि 7 फीसद रही और इस मामले में चीन 14.93 फीसद के साथ पहले पायदान पर है। वाहन उद्योग के वैश्विक संगठन इंटरनेशनल डेस कंस्ट्रक्टर्स डे ऑटोमोबाइल (OICA) के आंकड़ों के अनुसार भारत में यात्री वाहनों की बिक्री पिछले साल 29,66,637 यूनिट्स रही जो 2015 में 27,72,270 यूनिट्स थीं।

loksabha election banner

सियाम के आंकड़े:-
भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) के आकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2016-17 में घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री 9.23 फीसद बढ़कर 30,46,727 यूनिट्स रही जो वित्त वर्ष 2015-16 में 27,89,208 यूनिट्स थी।

चीन ने बेचीं 2.44 करोड़ गाड़ियां
पिछले साल चीन की ग्रोथ 14.93 फीसद रही और वहां 2,43,76,902 वाहनों की बिक्री हुई जो 2015 में 2,12,10,339 थी। यह देश पैसेंजर व्हीकल्स के लिहाज दुनिया की पहला सबसे बड़ा बजार रहा।

इस सूची में जर्मनी और जापान भी रहे
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जर्मनी रहा। पिछले साल बिक्री 4.54 प्रतिशत बढ़कर 33,51,607 यूनिट्स रही जा 2015 में 32,06,042 यूनिट्स थी। हालांकि, साइज के हिसाब से जर्मनी चौथे स्थान पर रहा और यह जापान से पीछे रहा। जापान में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री पिछले साल 1.65 प्रतिशत घटकर 41,46,459 यूनिट्स रही जो 2015 में 42,15,889 यूनिट्स थी।

US रहा दूसरे स्थान पर
दुनिया में सबसे ज्यादा पैसेंजर वाहनों की बिक्री में US दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि US में साल 2016 में पैसेंजर व्हीकल्स के मामले में 8.56 फीसद की गिरावट भी देखी गई। US में पिछले साल 68,72,729 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि साल 2015 में 75,16,826 यूनिट्स की बिक्री हुई थीं।

छठें स्थान पर रहा UK
दुनिया भर में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री के मामले में UK छठें पायदान पर रहा। UK में 2.25 फीसद की ग्रोथ के साथ पिछले साल 26,92,786 यूनिट्स बेची थीं। साल 2015 में कंपनी ने 26,33,503 यूनिट्स की बिक्री की थीं।

फ्रांस ने ब्राजील को पछाड़ा
फ्रांस भी इस सूची में ब्राजील से आगे निकल गया। पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में फ्रांस ने पिछले साल 5.1 फीसद की ग्रोथ के साथ 20,15,177 यूनिट्स की बिक्री की थीं, जबकि साल 2015 में कंपनी ने 19,17,226 यूनिट्स की बिक्री की थीं।

साउथ अमेरिका की बिक्री में 21 फीसद गिरावट
साउथ अमेरिका ने दुनियाभर में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री पिछले साल 21 फीसद की गिरावट के साथ 16,76,722 यूनिट्स करी, जबकि साल 2015 में कंपनी ने 21,23,009 यूनिट्स की बिक्री की थीं।

साउथ कोरिया मामूली गिरावट के साथ आखिरी स्थान पर
इटली ने 15.81 फीसद इजाफे के साथ पिछले साल 18,24,968 यूनिट्स की बिक्री करी, जबकि साल 2015 में 15,75,737 यूनिट्स की बिक्री की थीं। वहीं, साउथ कोरिया इस सूची में आखिरी स्थान पर है। साउथ कोरिया की पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में मामूली गिरावट देखने को मिली। पिछले साल इस देश ने 15,33,813 यूनिट्स बेचीं, जबकि साल 2015 में इसने 15,33,670 यूनिट्स बेची थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.