यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फ्यूल-ए-ड्रीम ने पेश की दो ई-बाइक, कीमत 23,900 रुपए से शुरू
बैंगलोर की फर्म फ्यूल-ए-ड्रीम कंपनी ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक बाइक ई-राइडलाईट को पेश कर दिया है

नई दिल्ली: बैंगलोर की फर्म फ्यूल-ए-ड्रीम कंपनी ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक बाइक ई-राइडलाईट को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक की शुरुआती कीमत 23,900 रुपए रखी है। फ्यूल-ए-ड्रीम के सीएमओ राम प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि यह ई-बाइक दो मॉडल्स (50 किलोमीटर व 90 किलोमीटर) में आ रही है। कंपनी इन बाइक्स को बनाने में पिछले 4 सालों से काम कर रही है। कंपनी इसे ऑनलाइन ही अपनी वेबसाइट Fueladream.com पर बेचेगी।
कंपनी इस बाइक को गाजियाबाद स्थित प्लांट में ही बनाएगी। eRide Lite50 बाइक एक बार चार्ज होने पर 50 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसकी कीमत 23,900 रुपए होगी। वहीं eRide Lite90 की कीमत 35,900 रुपए होगी और यह बाइक एक बार चार्ज होने पर 90 किलोमीटर तक चलेगी।

कंपनी ने बताया कि एक इकोफ्रैंडली बाइक को किफायती कीमत में बनाना करीब दो कारकों की वजह से संभव हुआ है। पहला सोर्सिंग, डिजाइन तैयार करने में उनके अनुभव और भारत में विनिर्माण क्षेत्र है, तो दूसरा भारी फंड जुटाने की हमारी खास रणनीति जो परस्पर रुप से निर्माता और उपभोक्ता दोनों के लिए फायदेमंद रही है।
