विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है भारत की सबसे किफायती बाइक्स

By Bani KalraEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 12:47 PM (IST)

भारत में 100cc बाइक्स का सेगमेंट काफी बड़ा है क्योकिं कम कीमत में लाजवाब माइलेज मिलती है साथ ही किफायती सर्विस भी एक बड़ी वजह होती है।

News Article Hero Image

दिल्ली (बनी कालरा) भारत में 100cc बाइक्स का सेगमेंट काफी बड़ा है क्योकिं कम कीमत में लाजवाब माइलेज मिलती है साथ ही किफायती सर्विस भी एक बड़ी वजह होती है। इसलिए देश में अधिकतर सर्विस क्लास लोग ज्यादा माइलेज वाली बाइक चलाना पसंद करते है। वैसे तो कई सारी बाइक फिलहाल मौजूद है लेकिन यहां हम आपको 6 ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे है जो कम आने के बावजूद बेहतर माइलेज देने का दम रखती हैं।

होंडा CD110:
होंडा की CD110 नए रंग रूप में आई है इसका साफ़-सुथरा डिजाइन इम्प्रेस करता है। डेली बाइक चलाने वालों को यह काफी पसंद आ सकती है क्योकिं यह आरामदायक भी है।
इसमें 110cc का इंजन लगा है जो की होंडा की HET तकनीक से लैस हैं जिससे मिलती है बेहतर माइलेज और पॉवर। इसके आलावा इस इंजन से 8.63bhp पॉवर और 8.25nm टार्क मिलता है। इसमें 4 स्पीड गियर लगे है और एक लीटर में यह बाइक 74 किलोमीटर का सफ़र तय कर सकती है। इतना ही नहीं बाइक की टॉप स्पीड 86 kmph है। दिल्ली में CD110 की एक्स शो रूम कीमत 44,525 रूपये से लेकर 46,725 रूपये के बीच है।

हीरो स्प्लेंडर प्रो
बड़े शहरों के लिए हीरो ने स्प्लेंडर प्रो को थोड़ा स्पोर्टी लुक्स दिया है और बाइक बेहतर भी नज़र आती है बाइक की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 47,500 रूपये से लेकर 50,500 रुपये तक जाती है इसमें 97.2 cc का इंजन लगा है जिसकी मदद से 8.36ps पॉवर और 8.05 nm टार्क मिलता है। एक लीटर में यह बाइक 93.2 किलोमीटर की माइलेज दे देती है। इसकी टॉप स्पीड 87 kmph है।

हीरो HF डीलक्स इको
हीरो की यह बाइक गांवो और कस्बों काफी लोकप्रिय है इसका डिजाइन सिंपल है जो निराश नहीं करता बाइक की कीमत 42,400 रूपये से लेकर 45,400 रूपये के बीच है इसमें 100cc का इंजन लगा है जिसकी मदद से 8.36ps पॉवर और 8.05 nm टार्क मिलता है। एक लीटर में यह बाइक 82 किलोमीटर की माइलेज दे देती है। इसकी टॉप स्पीड 88.56 kmph है। HF डीलक्स में 4 स्पीड गियर लगे है।

TVS सपोर्ट:
स्टार सिटी के बाद “सपोर्ट” TVS की एक और प्यारी सी बाइक है। कम कीमत में बढ़िया परफॉरमेंस और माइलेज इसकी खासियत कही जा सकती है। तीन वेरिंट्स में यह बाइक मौजूद है और दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 36,880 रुपये से लेकर 46 हजार रूपये के बीच है। अपने सेगमेंट की यह सबसे स्पोर्टी बाइक है। इसमें 100cc का इंजन लगा है जो 7.8ps की ताकत और 7.8nm का टार्क देता है बाइक 4 स्पीड गियर के साथ आती है। इतना ही नहीं TVS की यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है। जी हां एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज दे देती है।

बजाज CT100
अपने सेगमेंट की यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है। बजाज की यह सबसे सस्ती बाइक भी है। दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 32 हजार रूपये से लेकर 39 हजार रूपये के बीच है। इसका लुक्स काफी साधारण है जो की बहुत ज्यादा तो इम्प्रेस नहीं करता लेकिन इसकी परफॉरमेंस और माइलेज इसकी खासियत है। पॉवर के लिए इसमें 100cc का इंजन लगा है जो 8.2 ps की पॉवर और 8.05 nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये है और एक लीटर में यह बाइक 99.10 किलोमीटर की माइलेज दे देती है।

बजाज प्लेटिना
काफी समय से यह बाइक लागतार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और समय -समय पर इसमें बदलाव भी देखने को मिले है। लेकिन इस बार बजाज ने प्लेटिना को थोड़ा ओर बेहतर करने कोशिश की है।इसमें अब आपको ज्यादा कम्फर्ट मिलेगा क्योकिं इसकी सीट को स्प्रिंग टाइप्स बनाया है।साथ ही इसके फ्रंट सस्पेंशन को 28% लम्बा किया है जबकि रियर स्प्रिंग सस्पेंशन अब 22% एक्स्ट्रा है। जिससे जब यह बाइक खराब रास्तों पर चलती है को राइड का मज़ा खराब नहीं होता। 102cc इंजन, 8.2 ps पॉवर, 8.6 nm टार्क और 4 स्पीड गियर की मदद से बाइक अच्छा प्रदर्शन करती है साथ ही 104 kmpl की माइलेज भी देती है दिल्ली में प्लेटिना की एक्स-शो रूम कीमत 42,640 रुपये से लेकर 44,653 रूपये रखी गयी है।

नोट: कंपनी द्वारा टेस्टेड माइलेज के आधार पर