यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्व जेपीएससी सदस्य गोपाल सिंह के भाई को नोटिस

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वरंजन की याचिका पर सुनवाई करते हुए जेपीएससी के पूर्व सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह के भाई शंभु सिंह को व्यक्तिगत नोटिस देने का आदेश बुधवार को दिया। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि शंभु सिंह की नियुक्ति सिद्धू कान्हो विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर गलत तरीके से की गई है। उन्हें मैट्रिक में प्रथम श्रेणी का मानते हुए नियुक्त किया गया था, जबकि वे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हैं। यदि इन्हें द्वितीय श्रेणी का माना गया होता तो वे असफल हो गए होते। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति डीएन पटेल की पीठ ने प्रतिवादी को व्यक्तिगत नोटिस देने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 21 दिसम्बर को होगी। विदित हो कि इस मामले की निगरानी जांच चल रही है।
-----------------
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
