Move to Jagran APP

बच्चों को खाने के लिए दे रहे हैं फल तो पहले कर ले चेक, कहीं ऐसा न हो....

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में अब अंगूर में सुई मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 04:29 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 04:29 PM (IST)
बच्चों को खाने के लिए दे रहे हैं फल तो पहले कर ले चेक, कहीं ऐसा न हो....

मास्को, (स्पुतनिक)। भारत ही नहीं विदेशों में भी सब्जियों और फलों में इंजेक्शन और सुई का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलियों के विक्टोरिया राज्य में हाल ही में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक अंगूर में एक सुई पाई गई है। सुई मिलने के बाद ये मामला पुलिस में पहुंचा और अब पुलिस इसकी जांच कर रही है। इससे पहले यहां स्ट्रॉबेरी में भी सुई पाए जाने का मामला सामने आ चुका है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

loksabha election banner

बीते साल कई फलों में आया था ऐसा मामला

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में स्ट्रॉबेरी, केला, सेब और नाशपाती जैसे फलों में भी ऐसे ही सुईयां मिलने के मामले सामने आए थे। उसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था और उनकी जांच कर रही थी। अब अंगूर में सुई मिलनेका एक नया मामला सामने आ गया है। 

दुकान से खरीदे गए अंगूर में मिली सुई

मेलबोर्न के एक उपनगर कैरोलीन में एक दुकानदार क्लो शॉ ने कैरोलिन स्पिंग्स में एलडी शाखा से अंगूर खरीदा था, वहां से खरीदे गए अंगूर में ही ये सुई पाई गई, अंगूर में सुई मिलने के बाद उन्होंने इस बात की सूचना सुपर मार्केट और विक्टोरिया पुलिस को दी, तब पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।

10 साल तक की सजा का प्रावधान

मास्को में इस तरह की हरकतों के लिए पुलिस और प्रशासन काफी सख्त है। यदि फलों और सब्जियों में इस तरह की कुछ चीजें पाई जाती है और इसके लिए किसी को पकड़ा जाता है या उसकी भूमिका सामने आती है तो ऐसे जिम्मेदार लोगों को कम से कम 10 साल तक की जेल की सजा मिल सकती है। उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है या दोनों चीजें हो सकती है। 

स्ट्रॉबेरी में भी मिली थी सुई, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस कर रही जांच

बीते सितंबर माह में स्ट्रॉबेरी में भी इसी तरह से एक सुई मिलने का मामला सामने आ चुका है। जब स्ट्रॉबेरी में सुई मिली उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मामले में पूछताछ की और अन्य जांच पड़ताल कर रही है।

सुपरमार्केट चेन ने मार्केट से स्ट्रॉबेरी हटाई

सितंबर 2018 में कोल्स और एल्डि जैसी सुपरमार्केट चेन ने ऑस्ट्रेलिया में तमाम जगहों से स्ट्रॉबेरी को हटा लिया था। इन सुपर मार्केट में स्ट्रॉबेरी को अलमारियों में सजाकर रखा गया था मगर जब इनमें सुई जैसी चीज निकली उसके बाद इसे ऐसी सभी जगहों से हटा लिया गया।

इसके अलावा बाकी जिन जगहों पर भी स्ट्रॉबेरी छिपाकर रखी गई थी वहां से भी इन स्ट्रॉबेरी को हटा दिया गया। जो स्ट्रॉबेरी रखी थी उसमें पहले सुई की खोज की गई उसके बाद ही उनको वहां बिकने के लिए रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.