विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nobel Prize: लेखक सलमान रुश्दी को मिल सकता है साहित्य का नोबेल पुरस्कार, लंदन में गुरुवार को होगी घोषणा

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Wed, 05 Oct 2022 04:30 AM (IST)

Nobel Prize भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी को इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिल सकता है। अगर उन्हें ...और पढ़ें

सलमान रुश्दी को मिल सकता है नोबेल पुरस्कार
सलमान रुश्दी को मिल सकता है नोबेल पुरस्कार

लंदन, आइएएनएस: भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी को इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिल सकता है। अगर उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलता है तो वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति होंगे। इससे पहले वर्ष 1913 में रवींद्रनाथ टैगोर और 2001 में वीएस नायपाल को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था।

गुरुवार को होगी घोषणा

नोबेल साहित्य पुरस्कार की घोषणा गुरुवार को की जाएगी। इस वर्ष अगस्त माह में न्यूयार्क में सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला किया गया था। एक कार्यक्रम में व्याख्यान देने गए रुश्दी को हमलावर ने कई मुक्के मारे, इसके बाद चाकू से कई वार किए थे। रुश्दी 1988 में लिखे अपने उपन्यास द सैटेनिक वर्सेस में की गई इस्लाम विरोधी टिप्पणियों के लिए विवाद में आए थे। उपन्यास में की गई टिप्पणियों को कई मुस्लिम देशों ने इस्लाम विरोधी माना था। कई देशों में यह उपन्यास प्रतिबंधित है।

लेखन को लेकर विवादों में रहते हैं रुश्दी

ईरान की तत्कालीन कट्टरपंथी सरकार ने रुश्दी की हत्या के लिए 30 लाख डालर के पुरस्कार की घोषणा भी की थी। 1989 में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खोमैनी ने उनकी हत्या के लिए फतवा जारी किया था। मुंबई में जन्मे रुश्दी कई दशक तक ब्रिटेन में रहे हैं। 2007 में रुश्दी को साहित्य की सेवा के लिए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने नाइट की उपाधि से सम्मानित किया था। रुश्दी सन 2000 के बाद अमेरिका चले गए। 2016 में उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिली। रुश्दी को मिडनाइट्स चिल्ड्रेन के लिए 1981 में प्रतिष्ठित बुकर अवार्ड मिला था।

पिछले दिनों हुआ था हमला

बता दें कि बुकर पुरस्कार से सम्मानित और मुंबई में जन्में भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी पर अमेरिका के न्यूयार्क में कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था। हमलावर हादी मतर ने उनकी गरदन, हाथ और पेट पर चाकू से वार किए। हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।