इतने साल बाद पता चला पेट दर्द का कारण, ऑपरेशन के बाद निकला ये...
ऑपरेशन में इस 41 वर्षीय महिला के पेट से सॉस यानी चटनी के प्लास्टिक पैकेट के दो टुकड़े निकाले गए।
लंदन (एजेंसी)। यहां के स्लफ शहर में रहने वाली एक महिला को उसके पेट दर्द का कारण छह साल बाद तब पता चला जब उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में इस 41 वर्षीय महिला के पेट से सॉस यानी चटनी के प्लास्टिक पैकेट के दो टुकड़े निकाले गए।
इस महिला को यह नहीं याद है कि उसने कब और कैसे इसे निगला। दरअसल उसे छह साल पहले पेट में हल्के दर्द की शिकायत शुरू हुई। डॉक्टर ने जांच कर उसकी तकलीफ को पेट की बीमारी समझा और उसे कुछ दवा दी। लेकिन इसके बाद भी उसे कुछ-कुछ दिनों बाद दर्द होता रहा।
पिछले दिनों तब दर्द असहनीय हो गया तो उसे शहर के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसके पेट की जांच मशीन से की तो पता चला की छोटी आंत के पास चटनी का पैकेट फंसा है। इसके बाद ऑपरेशन कर उसे निकाला गया, जिससे महिला को अब राहत मिली।
यह भी पढ़ें: जानें, भारत में अधिक प्रदूषण फैलाने के लिए क्या है सबसे बड़ा कारक