Move to Jagran APP

पांच दिन में कोरोना के 10 लाख नए मामले, अमेरिकी देशों में आधे से ज्यादा संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 08:09 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 08:09 AM (IST)
पांच दिन में कोरोना के 10 लाख नए मामले, अमेरिकी देशों में आधे से ज्यादा संक्रमित
पांच दिन में कोरोना के 10 लाख नए मामले, अमेरिकी देशों में आधे से ज्यादा संक्रमित

लंदन, एपी। दुनियाभर में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों से हालात खराब होते जा रहे हैं। पांच दिन के भीतर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख बढ़ी है। इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने कहा है कि नए मामलों में आधे से अधिक केस अमेरिकी देशों से आ रहे हैं। अभी भी वक्त है। बेहतर रणनीति के साथ इसके तेज रफ्तार को नियंत्रित किया जा सकता है। 

loksabha election banner

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनियाभर में कोरोना महामारी के चलते स्थिति बिगड़ रही है। अभी दूर-दूर तक सामान्य जनजीवन की कोई संभावना नजर नहीं आ रही। दुनियाभर में अब तक एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि निकट भविष्य में पुराने सामान्य दिनों की वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा, यद्यपि कि यूरोप और एशिया में कई देशों ने कोरोना को काबू में कर लिया है, लेकिन अभी कई देशों में यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

टेड्रोस ने बिना किसी का नाम लिए महामारी के प्रकोप के बारे में भ्रामक जानकारी देने के लिए नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए व्यापक रणनीति अपनाने का आह्वान किया।                                                                           

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक रविवार को दुनियाभर में रिकॉर्ड 2,30,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा अमेरिका में 66 हजार से ज्यादा केस शामिल हैं। इससे पहले चौबीस घंटे में सबसे ज्यादा शुक्रवार को 2,28,000 मामले मिले थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.