विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंदन में रैपर डान टोलिवर के कंसर्ट में छोड़ा गया अज्ञात पदार्थ, 12000 लोगों को बाहर निकाला गया

Published: Tue, 24 Nov 2026 02:50 AM (GMT+05:30)

अमेरिकी रैपर डान टोलिवर के मैनचेस्टर कंसर्ट में अज्ञात हानिकारक पदार्थ छोड़े जाने के बाद 12000 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. डान टोलिवर कंसर्ट में अज्ञात पदार्थ छोड़ा गया।

  2. 12,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

  3. 80 से ज्यादा लोगों का मौके पर इलाज हुआ।

डिजिटल डेस्क, लंदन। अमेरिकी रैपर डान टोलिवर के एक कंसर्ट में भीड़ के बीच कोई अज्ञात हानिकारक पदार्थ छोड़े जाने के बाद 12,000 से अधिक लोगों को वहां से बाहर निकालना पड़ा और 80 से अधिक लोगों का इलाज किया गया। यह जानकारी ब्रिटेन के मैनचेस्टर के अधिकारियों ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे (स्थानीय समय) उन्हें 'को-आप लाइव एरिना' से सूचना मिली कि कुछ लोग किसी पदार्थ की चपेट में आ गए हैं। शुरुआत में इसे आंसू गैस माना जा रहा था।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित फुटेज में कांसर्ट में आए लोग खांसते हुए और अपना मुंह ढकते हुए बाहर निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने इसे बड़ी घटना करार दिया, जिससे अलग-अलग आपातकालीन सेवाओं को मिलकर काम करने में मदद मिली।

कंसर्ट में मौजूद बेन स्टीवेंसन ने बताया कि वह एरिना के स्टैंडिंग एरिया में थे, तभी उन्हें खांसी आने लगी और आंखों में खुजली होने लगी। टोलिवर स्टेज से चले गए और वेन्यू की लाइटें जल गईं, लेकिन लगभग एक घंटे बाद एक घोषणा की गई, किसी अप्रत्याशित समस्या के कारण शो खत्म हो गया है, कृपया आराम से बाहर निकल जाएं।

कंसर्ट में मौजूद जोई होवे ने बताया कि वहां बहुत भयानक बदबू आ रही थी और लोग जल्दी-जल्दी वेन्यू से बाहर निकलने लगे।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।