विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल ड्रेस में पोर्न, ब्रिटेन में मचा बवाल; लड़कियां क्यों कर रही इसका विरोध?

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:54 PM (IST)

ब्रिटेन की दो छात्राओं ने पोर्नोग्राफी में स्कूल यूनिफॉर्म के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

(यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

(यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन की दो छात्राओं ने स्कूल यूनिफार्म के गलत इस्तेमाल को लेकर आवाज उठाई है। दोनों छात्राओं का कहना है कि पोर्नोग्राफी में जिस तरह से स्कूल ड्रेस का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे बच्चों को लेकर गलत नजरिया बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से पोर्नोग्राफी में स्कूल यूनिफार्म के इस्तेमाल पर्पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की।

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर स्थित बिसेस्टर में रहने वाली 15 वर्षीय आयलिन और मे अपने विद्यालय के 'लिटिल फेमिनिस्ट बुक क्लब' की मेंबर हैं। क्लब की एक मीटिंग में बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि कुछ स्कूलों के छात्र सेक्स शॉप्स में स्कूल यूनिफॉर्म बेचे जाने पर पाबंदी लगाने की मांग कर रहे हैं।

इसके बाद दोनों ने इस विषय को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और पोर्नोग्राफी में स्कूल यूनिफॉर्म के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए ऑनलाइन याचिका शुरू कर दी।

पोर्नोग्राफी में स्कूल ड्रेस पर लगे रोक

आयलिन और मे का मानना है कि स्कूल यूनिफॉर्म का उद्देश्य बच्चों को स्कूल से जोड़े रखना और उनमें समान पहचान की भावना पैदा करना है।

लेकिन जब यही यूनिफॉर्म अश्लील कंटेंट में इस्तेमाल किए जात है, तो समाज का इसके प्रति नजरिया बदल जाता है। दोनों छात्राओं के अनुसार, उनकी कई सहपाठियों को स्कूल की ड्रेस पहनते समय परेशानी का सामना करना पड़ा है।

याचिका में जिक्र है कि कुछ लड़कियों ने महज 11 साल की उम्र से ही ऐसी घटनाओं का अनुभव बताया है। मे ने साफ कहा कि वे स्कूल के बाहर अपनी यूनिफॉर्म नहीं पहनना चाहतीं क्योंकि इसमें उन्हें असहज महसूस करती हैं। छात्राओं का जोर है कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े इस विषय पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

सर्वे में क्या जानकारी मिली?

दोनों छात्राओं ने अपनी याचिका में प्लान इंटरनेशनल संस्था की 2018 की रिपोर्ट का भी जिक्र किया है। इस रिपोर्ट में 14 से 21 साल के 1,004 युवाओं पर किए गए सर्वे के अनुसार, 35 प्रतिशत प्रतिभागियों ने स्कूल यूनिफॉर्म पहनने के दौरान अनचाहे यौन व्यवहार या ध्यान का सामना करने की बात कही।

अब तक 24 हजार से अधिक हस्ताक्षर

दोनों छात्राएं ब्रिटेन संसद में अपनी मांग पहुंचाना चाहती हैं ताकि स्कूल यूनिफॉर्म वाले पोर्नोग्राफी पर बैन लग सके। 5 अक्तूबर 2026 तक उनकी याचिका पर 24 हजार से अधिक हस्ताक्षर हो चुके थे।

'द टाइम्स' की खबर के बाद चर्चा और बढ़ी और दो सांसदों ने भी लड़कियों की मांग पर समर्थन जताया। पर हस्ताक्षर मात्र से कानून नहीं बनता, आगे की प्रक्रिया जरूरी है।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में पढ़ाई का सपना हुआ मुश्किल, वीजा रिजेक्शन की बढ़ी संख्या; भारतीय छात्रों पर कितना असर?