विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हसीना को मौत की सजा से बचाने के उपाय करें', ब्रिटिश सांसदों ने अपने विदेश मंत्री से की अपील

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 08:20 PM (IST)

ब्रिटेन के छह सांसदों ने विदेश मंत्री एड मिलिबैंड से अपील की है कि वे राजनयिक पहल करें ताकि बांग्लादेश ...और पढ़ें

हसीना को मौत की सजा से बचाने के करें उपाय। (रॉयटर्स)

हसीना को मौत की सजा से बचाने के करें उपाय। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. ब्रिटिश सांसदों ने शेख हसीना की मौत की सजा रोकने की अपील की।

  2. विदेश मंत्री एड मिलिबैंड से राजनयिक पहल करने का आग्रह किया।

  3. हसीना की सुरक्षा हेतु कानूनी उपाय और अंतरराष्ट्रीय निगरानी की मांग।

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन के छह सांसदों ने ब्रिटिश विदेश मंत्री एड मिलिबैंड को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे एक समन्वित राजनयिक पहल करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यदि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ढाका लौटती हैं, तो उन्हें मौत की सजा न मिले।

पिछले महीने ब्रिटेन के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस को भेजे पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के जिम शैनन और स्काटिश नेशनल पार्टी के सीमस लोगन शामिल हैं। इनके साथ स्कॉटिश संसद के तीन सदस्य मार्टिन डे, पॉल मैक्लेनन और एलन ब्राउन तथा यूरोपीय संसद के पूर्व सदस्य डॉ. चार्ल्स टैनक भी इस अपील में शामिल हैं।

विभिन्न दलों के इन राजनेताओं ने मांग की है कि सक्षम अधिकारियों से एक स्पष्ट लिखित आश्वासन लिया जाए कि शेख हसीना को मौत की सजा नहीं दी जाएगी, और इसे लागू करने के लिए आवश्यक कानूनी उपाय भी किए जाएं।"

सांसदों ने ब्रिटेन से चार प्राथमिकताओं पर नेतृत्व करने का आग्रह किया है। मौत की सजा और अन्य गंभीर नुकसान से सुरक्षा, स्वतंत्र जांच और प्रभावी कानूनी उपाय, अंतरराष्ट्रीय निगरानी तथा मध्यस्थता और राजनीतिक सुलह के लिए समर्थन।

वहीं, वैश्विक अधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बांग्लादेशी अधिकारियों से मांग की कि वे सरकार के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने की आरोपित चंपा गोस्वामी पर लगे राजद्रोह के आरोपों को तुरंत वापस लें।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।