यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Leeds Riots: पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर आगजनी... ब्रिटेन के लीड्स में दंगे; लोगों ने जमकर मचाया उत्पात
UK Leeds Riots ब्रिटेन के लीड्स शहर में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। बड़ीं संख्या में लोग इकट्ठा हुए और ...और पढ़ें

HighLights
- UK Riots लीड्स में फैले दंगे, कई जगह आगजनी और तोड़फोड़।
- Leeds Riots हेयरहिल्स क्षेत्र में मास्क पहने घूम रहे दंगाई।
जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। UK Leeds Riots ब्रिटेन के लीड्स में दंगे होने की बात सामने आई है। बीती रात लीड्स शहर में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। बड़ीं संख्या में लोग इकट्ठा हुए और कई गाड़ियों और बसों में आग लगा दी।
मास्क पहने दंगाइयों ने की तोड़फोड़
दंगों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दंगाइयों ने पुलिस की गाड़ियों तक पर हमला बोल दिया, कई के शीशे फोड़े तो कई गाड़ियों को ही पलट दिया। हेयरहिल्स क्षेत्र में ये दंगाई मास्क पहने घूम रहे थे।
दंगो के पीछे ये है वजह
स्काई न्यूज के अनुसार, दंगों का कारण चाइल्ड केयर एजेंसी द्वारा स्थानीय बच्चों को लेकर जाना रहा। एक रेस्तरां मालिक के अनुसार, स्थानीय बच्चों को ले जाने का लोगों ने विरोध किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में लक्सर रोड पर एजेंसी के कर्मी और बच्चे दिखे, जिसके बाद उपद्रव हुआ।
BREAKING NEWS UPDATE; Serious Public Disorder in Harehills in Leeds; police vehicles attacked & overturned; absolute MAYHEM & MADNESS👇🤷♂️🤦♂️pic.twitter.com/ONA5xeHcqr
— Norman Brennan (@NormanBrennan) July 18, 2024
युद्धक्षेत्र बना हेयरहिल्स
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, हेयरहिल्स सुबह में ऐसा लग रहा था कि मानो जैसे एक युद्धक्षेत्र हो। दंगाइयों की भीड़ लगातार हिंसा कर रही थी और पूरे क्षेत्र में कई जगह आगजनी कर रही थी। हिंसा के बाद कोने-कोने पर पुलिस बल तैनात था।
