विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

26 साल ब्रिटेन में रहने के बाद नाइजीरियाई महिला को मिला भारत जाने का लेटर, UK में गृह विभाग की बड़ी लापरवाही

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:34 PM (GMT+05:30)

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने 26 साल से रह रही एक नेत्रहीन नाइजीरियाई महिला का स्थायी निवास आवेदन खारिज कर ...और पढ़ें

UK में गृह विभाग ने नाइजीरियाई महिला को भारत जाने को कहा (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

UK में गृह विभाग ने नाइजीरियाई महिला को भारत जाने को कहा (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

डिजिटल डेस्क, लंदन । ब्रिटेन के गृह मंत्रालय की एक अजीबोगरीब प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। जहां गृह विभाग ने पिछले 26 सालों से ब्रिटेन में रह रही 67 वर्षीय एक नेत्रहीन नाइजीरियाई महिला के स्थायी निवास के आवेदन को खारिज करते हुए उसे 'भारत वापस लौटने' और वहीं अपना इलाज कराने का सुझाव दे डाला।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि महिला का भारत से कोई संबंध नहीं है और न आज तक वह भारत आई है। गृह विभाग के ऑफि द्वारा की गई चूक और सख्त आव्रजन नियमों के चलते अब उस बुजुर्ग महिला को ब्रिटेन में स्थायी रूप से बसने का अधिकार पाने के लिए दो दशक (20 साल) और इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या है पूरा मामला?

'द गार्डियन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, कम्फर्ट नाम की एक महिला साल 2000 में ब्रिटेन आई थी। इसके कुछ समय बाद ही, गंभीर ग्लूकोमा के कारण उसकी आंखों की रोशनी चली गई। ब्रिटेन में 20 साल बिताने के बाद, 2022 में उसे 'लॉन्ग-रेजिडेंस इमिग्रेशन रूट' के तहत देश में रहने की अनुमति मिल गई।

हालांकि, उसे रहने की इस अनुमति को समय-समय पर रिन्यू (नवीनीकृत) कराना पड़ता था, इसलिए रिफ्यूजी एंड माइग्रेंट जस्टिस में उसके वकीलों ने होम ऑफिस से संपर्क किया। उन्होंने महिला की उम्र, विकलांगता और ब्रिटेन में लंबे समय से बसे उसके जीवन का हवाला देते हुए, उसे अनिश्चित काल तक रहने की अनुमति (ILR) देने का विशेष अनुरोध किया।

ब्रिटेन ने खारिज किया अनुरोध

ब्रिटेन के होम ऑफिस ने उनके इस अनुरोध को खारिज कर दिया। अपने रिजेक्शन लेटर की शुरुआत में विभाग ने कहा कि वह नाइजीरिया वापस जा सकती हैं, क्योंकि वहां दृष्टिहीन लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं।

लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उसी पत्र के आखिरी हिस्से में अचानक भारत का जिक्र कर दिया गया। इसमें कहा गया कि भारत के हालात ऐसे नहीं हैं कि वहां इलाज न मिल पाने के आधार पर किसी को ब्रिटेन में अनिश्चित काल तक रहने की अनुमति (ILR) दी जाए।

इस बीच, होम ऑफिस ने 'द गार्डियन' को बताया कि भारत और नाइजीरिया के नाम को लेकर हुई इस चूक के बाद, कम्फर्ट को एक नया अपडेटेड पत्र जारी करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम आमतौर पर व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। ब्रिटेन में रहने की अनुमति के लिए मिलने वाले सभी आवेदनों पर, आवेदक द्वारा दी गई जानकारी और सबूतों के साथ-साथ आव्रजन नियमों के आधार पर गंभीरता से विचार किया जाता है।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।