रूसी ड्रोन हमले में जहाज से बचाए 3 भारतीय रोमानिया से भारत रवाना, काला सागर में हुए थे हमले का शिकार
काला सागर में तुर्किए के मालवाहक जहाज एमवी रोयाद ममादोव पर हुए हमले के बाद बचाए गए तीन भारतीय नागरिक ...और पढ़ें
-1791751538019_m.webp)
हमले के शिकार तीन भारतीय भारत के लिए रवाना। (फाइल फोटो।)
HighLights
काला सागर हमले में फंसे तीन भारतीय नागरिक बचाए गए।
रोमानिया से भारत के लिए तीनों भारतीय नाविक रवाना हुए।
भारतीय दूतावास ने वापसी में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की।
डिजिटल डेस्क, लंदन। काला सागर में सोमवार को हमले का शिकार हुए तुर्किए के स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज एमवी रोयाद ममादोव से बचाए गए तीन भारतीय नागरिक भारत के लिए रवाना हो गए हैं।
बुखारेस्ट स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, 'तीन भारतीय नागरिक साहिल संधू, अश्विनी कुमार और हरमन सिंह शनिवार को भारत के लिए रवाना हुए।' उसने कहा, 'उनकी वापसी के लिए दूतावास ने सभी जरूरी सहायता और सहयोग दिया। हम रोमानिया के अधिकारियों, कांस्तांटा काउंटी अस्पताल और रोमानियाई बचाव दल के बहुमूल्य सहयोग और सहायता के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।'
यूक्रेन से इटली जा रहा था जहाज
तुर्किए की एक कंपनी के स्वामित्व वाला यह जहाज यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह से मक्का लेकर इटली के रावेन्ना जा रहा था। सोमवार को रोमानिया के क्षेत्रीय जलक्षेत्र के बाहर काला सागर में नौवहन के दौरान उस पर हमला हुआ। इसमें दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और चालक दल के कई सदस्य घायल हुए। तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित बच गए। हालांकि उनमें से एक घायल हुआ व रोमानिया में उसका इलाज किया गया। हमले में मारे गए लोगों की नागरिकता का तत्काल पता नहीं चल सका।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ।)
यह भी पढ़ें: ओमान में 11 भारतीयों को ले जा रहे जहाज पर ड्रोन से हमला, 2 क्रू सदस्य लापता
