ब्रिटेन में भारतीय मूल के दुकानदार की हत्या में किशोर को जेल
उत्तरी लंदन में मिल हिल के मिनी मार्केट के बाहर छह जनवरी को हुई इस घटना में विजय कुमार पटेल के सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आई थी।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 10:19 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 10:19 PM (IST)
लंदन, प्रेट्र। लंदन में भारतीय मूल के दुकानदार विजय कुमार पटेल (49) की हत्या के आरोप में एक 16 वर्षीय किशोर को चार साल जेल की सजा सुनाई गई है। विजय कुमार ने उक्त किशोर और उसके दो दोस्तों को 18 वर्ष से कम उम्र का होने की वजह से सिगरेट पेपर की बिक्री करने से इन्कार कर दिया था।
उत्तरी लंदन में मिल हिल के मिनी मार्केट के बाहर छह जनवरी को हुई इस घटना में विजय कुमार पटेल के सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आई थी। उन्हें मध्य लंदन के सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले ही दिन उनकी मौत हो गई थी।
शुक्रवार को किशोर को सजा सुनाते हुए जस्टिस स्टुअर्ट स्मिथ ने उसे जमानत पर छूटा 'टाइम बम' करार दिया। किशोर ने अपने बचाव में आत्मरक्षा की दलील दी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने उसकी दलीलों की पोल खोल दी। किशोर को चार साल जेल में रहने के बाद तीन साल के लिए लाइसेंस पर (निगरानी में) भी रहना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें