'बेटे ने किया मर्डर, चाकू घर ले गई मां'; अपराध छिपाने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय महिला को वापस भेजेगी UK सरकार
यूके में बेटे की हत्या में मदद करने वाली भारतीय मूल की किरण कौर को जेल से जल्द रिहा कर भारत भेजा जा सकता है।

बेटे के हत्या के अपराध को छिपाने वाली भारतीय महिला (फोटो-X)
HighLights
किरण कौर को बेटे के अपराध में मदद के लिए सजा मिली।
यूके सरकार उन्हें जल्द भारत भेजने की तैयारी में है।
किरण और बेटे दोनों ने अपनी सजा के खिलाफ अपील की।
डिजिटल डेस्क, लंदन। यूनाइटेड किंगडम से पिछले साल एक मामला सामने आया था, जिसमें भारतीय मूल के ब्रिटिश सिख ने साउथेम्प्टन में हेनरी नोवाक नाम के 18 साल के छात्र की हत्या कर दी थी।
इस मामले में आरोपी की मां ने 53 वर्षीय किरण कौर ने बेटे के अपराध को छिपाने में मदद की थी। आरोपी की मां भारतीय है। इस मामले में अब जानकारी सामने आई है कि बेटे की मदद करने के लिए जेल गई महिला को भारत वापस भेजा जा सकता है।
महिला को भारत वापस भेजने की तैयारी कर रही UK सरकार
भारतीय नागरिक किरण कौर को जुलाई में तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन अब जेलों पर दबाव कम करने की सरकारी योजना के तहत किरण कौर को समय से पहले रिहा किया जा सकता है। वहीं किरण कौर का बेटा हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
होम ऑफिस ने किसी खास मामले का जिक्र किए बिना कहा, 'हम हमेशा यही कोशिश करेंगे कि विदेशी अपराधियों को मौका मिलते ही उनके देश वापस भेज दिया जाए।'
होम ऑफिस की तरफ से आगे कहा गया, 'हमारी संवेदनाएं हेनरी नोवाक के परिवार और दोस्तों के साथ हैं, जिनकी जान एक भयानक हिंसा में बेरहमी से ले ली गई।'
यूनाइटेड किंगडम में आमतौर पर, 12 महीने या उससे ज्यादा की जेल की सजा पाने वाले विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने पर विचार किया जाता है। हालांकि इसके कुछ अपवाद भी हैं और ऐसे फैसलों के खिलाफ अपील की जा सकती है।
किरण कौर ने अपनी मूल सजा के खिलाफ पहले ही अपील दायर कर दी है। इस मामले में UK कोर्ट ऑफ अपील में 5 नवंबर को सुनवाई होनी है।
कौर के बेटे ने भी कानूनी चुनौती दी थी और उसे अपनी उम्रकैद की सजा के खिलाफ अपील करने की अनुमति मिल गई है। उसकी सुनवाई भी अगले महीने उसी तारीख को होनी है। किरण के बेटे ने 3 दिसंबर 2025 को, डिगवा ने 18 वर्षीय हेनरी नोवाक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
