UAE के शाही खानदान की बहू, लंदन की सड़क पर नशे में मिली थीं धुत; कौन हैं महराह अल नहयान?
लंदन की एक कोर्ट ने अबू धाबी शाही परिवार की सदस्य महराह अल नहयान को बच्चे की देखरेख में लापरवाही ...और पढ़ें
-1792144530941_m.webp)
HighLights
महराह अल नहयान को बच्चे की लापरवाही का दोषी पाया गया।
लंदन में ड्रग्स के ओवरडोज के बाद बेहोश मिली थीं।
तीन साल का बच्चा सड़क पर असुरक्षित खेल रहा था।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन की एक कोर्ट ने अबू धाबी के शाही परिवार की महिला सदस्य को बच्चे की देखरेख में लापरवाही का दोषी पाया। महिला ने भी अपना दोष स्वीकार कर लिया है। अबू धाबी के शाही परिवार की सदस्य महराह अल नहयान को मंगलवार को लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने सजा सुनाई।
महराह अल नहयान इसी साल के जून में पश्चिमी लंदन में ड्रग्स के ज्यादा सेवन के बाद बेहोश मिली थीं। 32 साल की महराह के पास एक तीन साल का बच्चा बिना किसी सुरक्षा के सड़क पर खेल रहा था। वो नंगे पैर ट्रैफिक के करीब था। इसी दौरान महराह के पास एक युवक भी बेहोश दिख रहा था। कोर्ट ने उन पर 7.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
कौन हैं शाही परिवार की सदस्य महराह
महराह शादी करने के बाद अबू धाबी के शाही परिवार से जुड़ी हैं। अल नाहयान के परिवार के लोग अबू धाबी पर शासन करते हैं। अबू धाबी एक काफी चकाचौंध से भरा शहर है जो यूएई के सात अमीरातों में सबसे बड़ा भी है। यहां की खूबसूरती देखने लोग देश-दुनिया से आते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकी कुल संपत्ति 300 अरब डॉलर है। उनका परिवार दुनिया के चंद चुनिंदा परिवारों में जिनके पास काफी पैसा है।
कोकीन लेने की बात स्वीकारी
महराह तब सुर्खियों में आईं जब जो ड्रग्स लेकर सड़क पर बेहोश मिली थीं। हालांकि इस घटना के कुछ दिन पहले ही उन्होंने कोकीन लेने की बात स्वीकारी थी। जिसके बाद मीडिया में उनको लेकर कई तरह की चर्चा गर्म हो गई।
कोर्ट केस के वक्त ये जानकारी सामने आई कि महराह को 8000 यूरो (भारतीय रुपयों में 1010484) भत्ता मिलता है। इस दौरान ये पता नहीं चल पाया कि घटना के वक्त इनके पास मिले बच्चे से इनका क्या रिश्ता है।
ड्रग्स के छुटकारे के लिए अस्पताल में हुईं भर्ती
महराह को ड्रग्स से छुटकारे के इलाज के लिए प्रायरी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। हालांकि घटना वाले दिन की बात की जाए तो पुलिस को उनके पास से कोई नशीली चीज नहीं मिली। पुलिस ने मौके से ड्रग्स के जुड़ी कुछ चीजें मिली थी जिसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई।
घटना वाले दिन जब महिला होश में आईं तो देखा की राहगीरों ने उनके पास खेल रहे बच्चे का ख्याल रखा हुआ था। इस दौरान महिला ने लोगों से ये भी पूछा कि आप लोग परेशान क्यों हैं?
