विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटिश पीएम पद के उम्‍मीदवार ऋषि सुनक को 100 से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिला

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Sat, 22 Oct 2022 07:10 AM (IST)

भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के लिए न्यूनतम ...और पढ़ें

सुनक ने न्यूनतम नामांकन सीमा को किया पार
सुनक ने न्यूनतम नामांकन सीमा को किया पार

लंदन, एएनआई: भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के लिए न्यूनतम नामांकन की सीमा को पार कर लिया है। उन्हें कंजर्वेटिव पार्टी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के लिए 100 से अधिक नामांकन प्राप्त प्राप्त हुए हैं। देश की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद पद पर दावा करने वालों में ऋषि सुनक पहले हैं, जिन्होंने न्यूनतम नामांकन की सीमा को पार किया है।

यह भी पढ़े: UK Politics: कंजर्वेटिव पार्टी के लिए आसान नहीं होगा नए पीएम का चुनाव, चुन भी लिया तो सामने चुनौतियों का पहाड़

लिज ट्रस के मुकाबले हार गए थे सुनक

ऋषि सुनक को बीते दिनों ब्रिटेन में हुए प्रधानमंत्री के चुनावों में लिज ट्रस के आगे हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब उन्हें यूके की पीएम पद की दौड़ में शामिल होने के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के कम से कम 100 सांसदों का समर्थन मिला है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है। ट्रस के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने आम चुनाव की अपनी मांग दोहराई थी।

यह भी पढ़े: ब्रिटेन के वो प्रधानमंत्री जो एक साल भी पीएम के पद पर नहीं रह सके; सबसे ऊपर हैं लिज ट्रस, 44 दिनों में इस्तीफा

बोरिस जॉनसन ने भी पेश किया दावा

वहीं, ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने भी पीएम की दौड़ में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा था कि वो एक बार फिर यह जिम्मेदारी संभालने की लिए तैयार हैं। शुक्रवार को, हाउस ऑफ कॉमन्स में नेता पेनी मोर्डंट ने भी पीएम पद पर दावा किया। मोर्डंट ने ट्वीट किया कि, उन्हें उन सहयोगियों का समर्थन मिला है जो एक नई शुरुआत, एकजुट पार्टी और राष्ट्रीय हित में नेतृत्व चाहते हैं।                                     

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।