लंदन में हलाल फूड न परोसने पर भारतीय रेस्तरां के बाहर हंगामा, सामने आया वीडियो
लंदन के एक भारतीय रेस्तरां 'सिंह्स डाइनिंग' के बाहर हलाल खाना न बेचने पर प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद पुलिस को ...और पढ़ें

रेस्तरां के बाहर जमा लोगों की भीड़ (सोशल मीडिया)।
HighLights
लंदन में भारतीय रेस्तरां के बाहर हलाल पर प्रदर्शन।
रेस्तरां के बाहर निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात।
मालिक को जान से मारने की धमकियां मिलीं, कारोबार प्रभावित।
डिजिटल डेस्क, लंदन। लंदन के एक भारतीय रेस्तरां में शुक्रवार को उस वक्त अजीब सी स्थिति बन गई जब उसके बाहर लोग खड़ा होकर प्रदर्शन करने लगे। लोग रेस्तरां बंद करने की मांग कर रहे थे।
मामला है पश्चिम लंदन का। यहां पर भारतीय रेस्तरां ने हलाल खाना बेचने से इनकार किया तो कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आया। वो लोग रेस्तरां को बंद करने की मांग के साथ उसको बंद करने की मांग कर प्रदर्शन करने लगे।
हालात खराब होने पर पुलिस को बुलाना पड़ा
हालात खराब होते देख कर पुलिस को बुलाना पड़ा। भीड़ को दूर रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने रेस्तरां के बाहर एक कतार बना ली। हैमरस्मिथ में स्थित इस रेस्तरां का नाम 'सिंह्स डाइनिंग' है (जिसे पहले 'रंगरेज़' के नाम से जाना जाता था)। इस होटल का मालिकाना हक हरमन सिंह कपूर के पास हैं।
तैनात करना पड़ा निजी सुरक्षा गार्ड
डेली मेल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेस्तरां के बाहर निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए थे। बताया जा रहा है कि इन्हें अभिनेता जॉन क्लीज़ ने काम पर रखा था, जिन्होंने पहले भी इस रेस्तरां का समर्थन किया है।
भीड़ ने लहाराया फिलिस्तीनी झंडा
इस घटना के बाद से रेस्तरां के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन के झंडे लहराते और 'अल्लाहु अकबर', 'शेम ऑन यू' (शर्म करो) और 'फ्री फिलिस्तीन' जैसे नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेस्तरां के सामने एक बोर्ड भी लगा है, जिस पर लिखा है: 'हमें गर्व है कि हम हलाल नहीं बेचते।'
परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
इस विवाद के बाद रेस्तरां मालिक को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनके परिवार को भी इसी तरह की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि इस विवाद से उनके कारोबार को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
सुरक्षा नहीं देने का आरोप
'डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार, एक और घटनाक्रम में, प्रस्तावित प्रदर्शन से कुछ घंटे पहले ही कपूर को पश्चिमी लंदन स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गाड़ी में ले जाए जाने से पहले, रेस्तरां मालिक ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपना एक वीडियो साझा किया। माना जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर इस्लाम से जुड़ी एक पोस्ट से संबंधित है।
इससे पहले कपूर ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस पर आरोप लगाया था कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उन्होंने सुरक्षा नहीं दी। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी धमकी या दबाव के अपना कारोबार चलाना चाहते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।