प्रोटोकॉल तोड़ा, बोल्ड ड्रेस में दुनिया के सामने आईं... अब 30 साल बाद नीलाम होने जा रही प्रिंसेस डायना की revenge dress
प्रिंसेस डायना की 30 साल पुरानी 'रिवेंज ड्रेस' एक बार फिर चर्चा में है और जल्द ही नीलाम होने वाली ...और पढ़ें

प्रिंसेस डायना की रिवेंज ड्रेस होगी नीलाम (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
प्रिंसेस डायना की 'रिवेंज ड्रेस' 30 साल बाद फिर चर्चा में।
यह ड्रेस 29 जून 1994 को पति की बेवफाई के बाद पहनी थी।
न्यूयॉर्क में 9 दिसंबर को 3,00,000 डॉलर तक में नीलामी हो सकती है।
डिजिटल डेस्क, लंदन। वेल्स की प्रिंसेस डायना 'रिवेंज ड्रेस' आज फिर 30 साल बाद चर्चा का विषय बन गई है। प्रिंसेस डायना ने यह ड्रेस पहनकर शाही प्रोटोकॉल तोड़ा था और पॉप कल्चर में एक यादगार पल बनाया था।
30 साल बाद ये ड्रेस अब नीलाम होने जा रही है। ग्रीक डिजाइनर क्रिस्टीना स्टैम्बोलियन की यह शानदार इवनिंग गाउन इस महीने लंदन में दिखाई जाएगी।
लंदन के बाद डायना की ड्रेस को हांगकांग, जेनेवा और आखिर में न्यूयॉर्क ले जाया जाएगा, जहां 9 दिसंबर को इसकी नीलामी होगी और इसके 300,000 डॉलर तक में बिकने की उम्मीद है।

प्रिसेंस डायना ने कब पहनी थी ये ड्रेस?
वेल्स की दिवंगत राजकुमारी ने यह ब्लैक ड्रेस 29 जून, 1994 को तब पहनी थी, जब उसी दिन उनके तत्कालीन पति (और अब किंग चार्ल्स III) ने एक ITN डॉक्यूमेंट्री में माना था कि उन्होंने बेवफाई की थी।
पति की बेवफाई के बाद भी डायना ने लंदन की सर्पेंटाइन गैलरी में एक पार्टी के लिए इतनी आकर्षक गाउन पहनी कि उसे एक खास नाम मिल गया- 'रिवेंज ड्रेस'।
इस बात का खुलासा कुछ दिन पहले ही ब्रिटिश प्रेस ने कर दिया था और डॉक्यूमेंट्री देश भर में 1.3 करोड़ (13 मिलियन) लोगों ने देखी थी।
-1789108475827.webp)
डायना की ड्रेस ने दिया स्ट्रांग मैसेज
सोथबीज में हैंडबैग और फैशन की हेड, मॉर्गन हलिमी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, 'जब शब्द कम पड़ जाते हैं या काफी नहीं होते, तो फैशन एक भाषा बन सकता है। प्रिंसिस डायना यह बात सहज रूप से समझती थीं।'
हलिमी ने आगे कहा, 'प्रिंसिस डायना ने अपनी शर्तों पर इस ड्रेस को अपने सबसे शक्तिशाली संदेशों में से एक बना दिया, और यह सब उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले और भावनात्मक रूप से मुश्किल दौर में किया।'
स्टैम्बोलियन ने 2013 की चैनल 4 डॉक्यूमेंट्री 'प्रिंसेस डायनाज ड्रेसेस: द ऑक्शन' में बताया कि डायना ने अचानक काले रंग की ड्रेस पहनने का फैसला किया, जो तीन साल से उनकी अलमारी में इसलिए रखी थी क्योंकि उन्हें लगता था कि यह बहुत ज्यादा बोल्ड है।
