विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: 'मैं प्लेन को बम से उड़ा दूंगा, अल्लाह हू अकबर...', बीच हवा में चिल्लाने लगा शख्स; यात्रियों में मचा हड़कंप

Published: Mon, 28 Jul 2025 01:17 AM (IST)

लंदन से ग्लासगो जा रही एक ईजीजेट विमान में एक यात्री ने विमान को बम से उड़ाने की धमकी देकर ...और पढ़ें

ईजीजेट की प्लेन में उड़ान के बीच यात्री ने किया हंगामा।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
ईजीजेट की प्लेन में उड़ान के बीच यात्री ने किया हंगामा।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन के ल्यूटन हवाई से ग्लासगो जा रही ईजीजेट की प्लेन में अचानक यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि यात्रा के दौरान विमान में सवार एक यात्री अचानक अपनी सीट से उठा और धमकी देने लगा कि वो विमान को बम से उड़ा देगा।

उसने डेथ टू अमेरिका, डेथ टू ट्रंप के साथ अल्लाह हू अकबर का भी नारा लगाया। 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकवाद निरोधक अधिकारी ऑनलाइन प्रसारित हो रहे वीडियो का आकलन कर रहे हैं।

इस घटना पर एयरलाइन ने कहा कि हम यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

ट्रंप ने स्कॉटलैंड में ईयू-अमेरिका डील पर किया समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी स्कॉटलैंड में हैं, जहां उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एक समझौता किया है, जिससे ट्रान्साटलांटिक टैरिफ गतिरोध समाप्त हो जाएगा और एक पूर्ण व्यापार युद्ध को रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- US Plane Crash: कैलिफोर्निया तट के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, लोगों की तलाश जारी