विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटेन में नाबालिग से दुष्कर्म मामला, पाकिस्तान मूल के तीन व्यक्ति दोषी करार

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:34 PM (IST)

ब्रिटेन में 2008-2010 के दौरान एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले में पाकिस्तानी मूल के तीन व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया है।

ब्रिटेन में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में पाकिस्तानी मूल के तीन व्यक्ति दोषी

ब्रिटेन में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में पाकिस्तानी मूल के तीन व्यक्ति दोषी

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में 2008 से 2010 के बीच 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले में पाकिस्तानी मूल के तीन व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया है। शेफील्ड क्राउन कोर्ट ने गुरुवार को 37 वर्षीय मुदस्सर हुसैन, 42 वर्षीय गजनफर हुसैन और 37 वर्षीय कामिर इफजल खान को दोषी करार दिया।

यह मामला ‘आपरेशन स्टोववुड’ के तहत सामने आया, जो दक्षिण यार्कशायर में 1997 से 2013 के बीच हुए बाल यौन शोषण की जांच से जुड़ा है। राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) के अनुसार, मुदस्सर को दुष्कर्म के 12 मामलों और कामिर को दुष्कर्म के दो मामलों तथा यौन शोषण के लिए मानव तस्करी के एक मामले में दोषी पाया गया।

वहीं, गजनफर को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराया गया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मुदस्सर और कामिर ने लड़की को शराब, नशीले पदार्थों और उपहारों के जरिए अपने जाल में फंसाया और उसका यौन शोषण किया।

गजनफर ने भी उसका फायदा उठाया। मुदस्सर और कामिर सुनवाई से पहले पाकिस्तान फरार हो गए थे और उन्हें उनकी अनुपस्थिति में दोषी ठहराया गया। गजनफर को सजा सुनाए जाने तक हिरासत में रखा गया है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।