विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंदन में स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीयों पर पाक ने कराया हमला

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Fri, 16 Aug 2019 08:12 PM (IST)

घटना के सिलसिले में लंदन पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी से कटार भी जब्त की है।

लंदन में स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीयों पर पाक ने कराया हमला
लंदन में स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीयों पर पाक ने कराया हमला

लंदन, आइएएनएस। लंदन में भारतीय उच्चायोग में 73वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए जुटे भारतीय और भारतीय मूल के लोगों पर पाकिस्तान प्रायोजित प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीयों को गालियां दीं और उनपर अंडे और पानी की बोतलों से प्रहार किया। प्रदर्शनकारियों में अलगाववादी सिख भी शामिल थे।

लंदन पुलिस ने किया चार लोगों को गिरफ्तार 

प्रदर्शन होने की खबरों के बीच नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग ने शुक्रवार को कहा कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर हुआ प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। घटना के सिलसिले में लंदन पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी से कटार भी जब्त की है।

भारतीय दूतावास पर पथराव

भाजपा के विदेशी विभाग के प्रभारी विजय चौथैवाले ने भारतीय उच्चायोग के बाहर हुई घटना को निंदनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास पथराव किया गया और तिरंगा भी क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस के मुकाबले प्रदर्शनकारियों की संख्या ज्यादा थी। जैसे ही उत्तेजित भारतीयों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए पाकिस्तानियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।

उच्चायोग के कर्मचारियों ने बचाया

चौथैवाले ने ट्वीट किया है, 'लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने जो कुछ हुआ वह निंदनीय है। बीबीसी व‌र्ल्ड इसकी खबर कभी जारी नहीं करेगा।' भाजपा नेता ने बीबीसी द्वारा पिछले शुक्रवार को दी गई प्रदर्शन की खबर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों से घिरे थे। उनपर शारीरिक हमला होने का खतरा था। उच्चायोग के कर्मचारियों ने हर किसी को भवन के अंदर बुला लिया और उन्हें सुरक्षित घर भेजा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।