विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जान को खतरा होने के कारण भारत छोड़ा', ब्रिटिश नागरिकता हासिल के बाद बोले ललित मोदी

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:08 AM (GMT+05:30)

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने उन दावों को खारिज किया है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई से बचने के ...और पढ़ें

'जान को खतरा होने के कारण भारत छोड़ा'- ललित मोदी

'जान को खतरा होने के कारण भारत छोड़ा'- ललित मोदी

HighLights

  1.  ललित मोदी ने हाल ही में ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है

  2.  ललित मोदी बोले मैंने अंडरवर्ल्ड से मेरी जान को खतरे के कारण भारत छोड़ा

पीटीआई, लंदन। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने उन दावों को खारिज किया है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए भारत छोड़ा था। उनका कहना है कि उन्होंने 2010 में अपनी जान को खतरे के बाद देश से बाहर जाने का फैसला किया था।

ललित मोदी ने इंटरनेट मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए बयान में कहा- "अंडरवर्ल्ड से मेरी जान को खतरे के कारण मैंने 2010 में भारत छोड़ा था। मेरी सशस्त्र पुलिस सुरक्षा बिना किसी सूचना के वापस लिए जाने के तीन दिन बाद मैंने देश छोड़ा दिया था। उस समय मेरे खिलाफ कोई एफआइआर दर्ज नहीं थी।" मोदी ने भारत छोड़ने को लेकर झूठी और मानहानिकारक खबरों के लिए संबंधित संस्थानों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

हाल ही में ललित मोदी ने कहा था कि उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है। बता दें कि साल 2010 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने आइपीएल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते उन्हें निलंबित कर दिया था।

2015 में मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी के समन का जवाब न देने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।