Move to Jagran APP

जानिए टूरिज्म के क्षेत्र में भारत ने बीते 4 सालों में कितनी लगाई छलांग, कौन है नंबर-1

पर्यटन के क्षेत्र में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुधार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद इस दिशा में काफी काम किया है।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 06:19 PM (IST)
जानिए टूरिज्म के क्षेत्र में भारत ने बीते 4 सालों में कितनी लगाई छलांग, कौन है नंबर-1
जानिए टूरिज्म के क्षेत्र में भारत ने बीते 4 सालों में कितनी लगाई छलांग, कौन है नंबर-1

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। भारत लगातार पर्यटन के क्षेत्र में अपने को मजबूत कर रहा है। विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और माहौल मुहैया कराने के लिए काम किया जा रहा है। जिन-जिन शहरों में चीजें पर्यटन के लिए मौजूद है वहां पर सुविधाओं में और भी बढ़ोतरी की जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी का बाकी चीजों के साथ इस ओर भी खास ध्यान है। नई ट्रेनें, पर्यटन स्थलों का विकास जैसी तमाम चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है।

loksabha election banner

विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता रिपोर्ट 2019 में 2017 में 40 वें से 34 वें स्थान पर पहुंच गया। भारत ने वैश्विक पर्यटन में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में सबसे बड़ा सुधार किया। सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संसाधन, अपेक्षित रूप से, दो कारक हैं जहां रिपोर्ट में भारत का स्कोर अत्यधिक है। देश ने अपने कारोबारी माहौल में स्थिरता पर भी काम किया, इन पर सुधार के मामले में एशिया में अग्रणी देशों में है। इस रिपोर्ट में बाकी अन्य देशों के मुकाबलेमें भारत ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है। विश्व बैंक के वर्ल्ड इकोनामिक फोरम 2019 की ओर से ट्रेवल एंड टूरिज्म कॉम्पिटिटविज्ज रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में हर बिंदु का विस्तार से उल्लेख किया गया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने उठाए कई कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कई काम किए। ट्रेनें चलाई गई, पर्यटक स्थलों पर विकास के काम कराए गए। केदारनाथ में सरकार की ओर से कितने काम किए गए ये किसी से छिपा नहीं है। इसी तरह से जिन-जिन जगहों पर पर्यटन स्थल थे, वहां पर तमाम तरह की और सुविधाएं मुहैया कराई गई जिससे पर्यटक वहां आ सकें। इसके अलावा अन्य कई चीजें थीं जिनकी वजह से भारत ने पर्यटन के क्षेत्र में ये छलांग लगाई है।

इन चीजों को ध्यान में रखकर दिया गया स्कोर।

- प्राकृतिक संसाधन

- सांस्कृतिक संसाधन और व्यवसायिक यात्रा

- व्यवसाय के लिए माहौल

- बचाव और सुरक्षा

- स्वास्थ्य और स्वच्छता

- मानव संसाधन और श्रम बाजार

- सूचना और संचार

- मूल्य प्रतिस्पर्धा

- ट्रेवल और टूरिज्म की प्राथमिकता

- अंतरराष्ट्रीय बाजार

- पर्यावरणीय स्थिरता

- हवाई मार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर

- जमीन और बंदरगाह बुनियादी ढांचा

- पर्यटक सेवा का बुनियादी ढांचा 

विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार साल 2017 में 1.5 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने भारत भ्रमण किया था।

- अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों से भारत को 2.7 बिलियन डॉलर की आमदनी हुई।

- भारत की जीडीपी में 3.6 फीसदी शेयर पर्यटन क्षेत्र का है।

- भारत के पर्यटन और टूरिज्म मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के हिसाब से 2.8 करोड़ लोगों को रोजगार भी मिला।

साल                 रैंक            स्कोर

2015             52/141         4.0

2017            40/136          4.2

2019            34/140          4.4

(नोट- स्केल 1-7)

पर्यटन के मामले में टॉप 10 देश

देश स्कोर

स्पेन 5.4

फ्रांस 5.4

जर्मनी 5.4

जापान 5.4

यूएस 5.3

यूके 5.2

आस्ट्रेलिया 5.1

इटली 5.1

कनाडा 5.1

स्विटजरलैंड 5.0

.......... 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.