Move to Jagran APP

Video: खालिस्तान समर्थकों से तिरंगे की खातिर भिड़ गई महिला पत्रकार, लोग बोले हमे गर्व

15 अगस्त को जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था तब लंदन में एक भारतीय महिला खालिस्तानी समर्थकों से भीड़कर तिरंगे की हिफाजत कर रही थी।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 11:07 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 11:35 AM (IST)
Video: खालिस्तान समर्थकों से तिरंगे की खातिर भिड़ गई महिला पत्रकार, लोग बोले हमे गर्व
Video: खालिस्तान समर्थकों से तिरंगे की खातिर भिड़ गई महिला पत्रकार, लोग बोले हमे गर्व

नई दिल्ली,एएनआइ। जब पूरा देश 15 अगस्त को आजादी की 73 वर्षों का जश्न मना रहा था तब लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में भी तिरंगा फहराया गया था। हालांकि तब यहां पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं वह लोग गुंडागर्दी तक उतर आए। इस दौरान उन्होंने तिरंगे का अपमान भी किया। लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर जब ये लोग तिरंगे का अपमान करने की कोशिश कर रहे थे। तभी वहां मौजूद एक भारतीय पत्रकार पूनम जोशी ने अकेले इन प्रदर्शनकारियों का सामना किया और उनसे झंड़ा छीन लिया। 

loksabha election banner

इस एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि जब पत्रकार पूनम जोशी लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर स्वतंत्रता दिवस समारोह कवर करने के लिए गई तो उन्होंने देखा कि खालिस्तानी समर्थक वहां प्रदर्शन कर रहे है। पूनम जोशी उनसे भिड़ गई और उनसे तिरंगा छीन लिया। 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। इतना ही नहीं थोड़ी ही देर में ये वीडियो ट्विटर पर ट्रेड करने लगा। सोशल मीडिया पर लोगों ने पूनम की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि हमें पूनम जोशी पर गर्व है। ऐसे भारतीय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर सम्मान के हकदार है। 

पूनम को जब इस बारे में जानकारी मिली की उनका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे तो उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा। 'मुझको इस बात का अंदाजा नहीं था कि देश के झंडे को बचाने के लिए किए गए मामूली काम के लिए मैं ट्विटर पर ट्रेंड करने लगूंगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.