'तुम्हारे शरीर से बदबू आ रही है', ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रा से नस्ली भेदभाव
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक भारतीय पीएचडी छात्रा कामाक्षी को खरीदारी के दौरान नस्ली भेदभाव का सामना करना पड़ा, जिससे प्रतिष्ठित संस्थानों में नस्लवाद पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई है।
-1795687122444_m.webp)
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रा से नस्ली भेदभाव (फाइल फोटो- @Oxford)
HighLights
ऑक्सफोर्ड में भारतीय पीएचडी छात्रा कामाक्षी ने नस्ली भेदभाव का सामना किया।
एक श्वेत महिला ने खरीदारी के दौरान अपमानजनक टिप्पणी की।
छात्रा ने प्रतिष्ठित संस्थानों में मौजूद नस्लवाद पर विचार साझा किए।
डिजिटल डेस्क, ऑक्सफोर्ड। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक भारतीय पीएचडी छात्रा को शहर में खरीदारी के दौरान नस्ली भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में मौजूद नस्लवाद पर भी अपने विचार रखे हैं, जिससे ऑनलाइन चर्चा छिड़ गई है।
इंस्टाग्राम पोस्ट में कामाक्षी नामक छात्रा ने बताया कि उनकी एक पुरानी पोस्ट पर किसी ने नस्ली टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें लोगों से बहुत समर्थन मिला। इसी समर्थन को देखते हुए उन्होंने ऑक्सफोर्डर्ड में अश्वेत या गैर-श्वेत लोगों को होने वाली परेशानियों के बारे में खुलकर बात करने का फैसला किया।
वहीं एक घटना का जिक्र करते हुए, कामाक्षी ने बताया कि वह एक दुकान में कुछ देख रही थीं, तभी एक श्वेत महिला उनके चारों ओर चक्कर लगाने लगी, जिससे वह काफी असहज हो गईं।
इसके बाद, वह महिला उनके पास आई और उसने अपमानजनक टिप्पणी की। उसने कहा कि तुम्हारे शरीर से बहुत ही ज्यादा बदबू आ रही है। यह बात सुन वह इतनी हैरान रह गई कि उस महिला के वहां से चले जाने तक वह कोई जवाब ही नहीं दे पाई।
मैं पूरी तरह सुन्न हो गई थी। मतलब, जब तक मेरा दिमाग यह समझ पाता कि क्या हुआ है, तब तक वह महिला जा चुकी थी।" (समाचार एजेंसी एएनाई के इनपुट के साथ)