'बार-बार हमले कर रहे पाकिस्तानी...', लंदन का 16 साल पुराना इंडियन रेस्तरां करना पड़ा बंद
लंदन में भारतीय मूल के हरमन सिंह कपूर को अपना 16 साल पुराना 'रंगरेज' रेस्तरां बंद करना पड़ा है। हैमरस्मिथ ...और पढ़ें

यह रेस्तरां लंदन के हैमरस्मिथ में स्थित है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है, जिसने दुनिया के लगभग हर देश के लोगों की नाक में दम कर रखा है। आम तौर पर इस मुल्क के लोगों को दूसरे देशों में कौड़ी भर की भी इज्जत नहीं मिलती, लेकिन अगर गलती से ये किसी देश में चले भी जाएं, वहां भी उनके उत्पात से समस्या खड़ी हो जाती है।
कुछ ऐसा ही मामला लंदन से सामने आया है। यहां एक भारतीय मूल का शख्स पिछले 16 साल से अपना रेस्तरां चला रहा था। रंगरेज नाम का यह रेस्तरां पूरे लंदन में अपने शानदार भारतीय व्यंजनों के लिए मशहूर है। लेकिन कुछ पाकिस्तानियों और खालिस्तान समर्थकों के कारण उन्हें अब अपना रेस्तरां बंद करने को मजबूर होना पड़ा है।
हैमरस्मिथ में स्थित है रेस्तरां
यह रेस्तरां लंदन के हैमरस्मिथ में स्थित है। इसके मालिक का नाम हरमन सिंह कपूर है। कपूर ने कहा है कि वह अगले महीने अपना रेस्तरां बंद कर देंगे। हरमन सिंह कपूर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, '16 यादगार सालों के बाद मैंने अगले महीने हैमरस्मिथ में रंगरेज रेस्टोरेंट बंद करने का मुश्किल फैसला किया है।'
After 16 unforgettable years, I’ve made the difficult decision to close Rangrez restaurant Hammersmith next month.
— Harman Singh Kapoor (@kingkapoor72) February 23, 2026
Rising costs, ongoing online harassment, repeated disturbances and attacks by Pakistanis and a lack of proper support from the Met Police have made it impossible to… pic.twitter.com/FvlUWNAj0y
उन्होंने इसकी वजह बढ़ती कीमतें, लगातार ऑनलाइन हैरेसमेंट, पाकिस्तानियों की तरफ से बार-बार गड़बड़ियां और हमले, और मेट्रोपॉलिटन पुलिस से सही सपोर्ट न मिलना बताया। कपूर ने लिखा, 'अब समय आ गया है कि मैं बिना किसी ध्यान भटकाए पूरी तरह से एक्टिविज्म के लिए समर्पित हो जाऊं।'
कट्टरपंथियों ने दी चेतावनी
उन्होंने कट्टरपंथियों को चेतावनी देते हुए कहा, 'कट्टरपंथियों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि तुम मेरे बिजनेस में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन मेरी इच्छा को नहीं। मैं अब तुम्हारे पीछे और मजबूती से आ रहा हूं, बिना किसी शर्त के। हर उस असली कस्टमर का शुक्रिया जिसने इतने सालों तक हमारा साथ दिया। हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।'
हरमन सिंह कपूर टिकटॉक पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने कई बार खालिस्तान आंदोलन की आलोचना की है। एक बार कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह का मजाक उड़ाने पर उनके रेस्तरां पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया था।
यह भी पढ़ें- खालिस्तानी आतंकियों की हत्या की साजिश रचने वाला... कौन है भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता?
