विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटेन में भारतीय मूल की तीन बहनों ने भाई के खिलाफ जीती विरासत की कानूनी लड़ाई, 16 लाख पाउंड की संपत्ति बराबर बांटने का आदेश

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:48 PM (IST)

ब्रिटेन में भारतीय मूल की तीन बहनों ने अपने भाई के खिलाफ विरासत के मामले में कानूनी लड़ाई जीत ली ...और पढ़ें

भारतीय मूल की बहनों ने भाई के खिलाफ जीती विरासत की लड़ाई

भारतीय मूल की बहनों ने भाई के खिलाफ जीती विरासत की लड़ाई

HighLights

  1. ब्रिटेन में भारतीय मूल की बहनों ने विरासत का केस जीता।

  2. लंदन कोर्ट ने 16 लाख पाउंड संपत्ति बराबर बांटने का आदेश दिया।

  3. भाई को बहनों के कानूनी खर्च का भुगतान करने का निर्देश।

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल की तीन बहनों ने अपने भाई के खिलाफ विरासत को लेकर कानूनी लड़ाई जीत ली है। लंदन की एक अदालत ने आदेश दिया है कि भाई अपने पिता की करीब 16 लाख पाउंड (लगभग 18 करोड़ रुपये) की संपत्ति तीन बहनों सहित सभी भाई-बहनों में बराबर बांटे। इस संपत्ति में भारत में बैंक के लाकर में रखी सोने की छड़ें और आभूषण भी शामिल हैं।

एयरन ग्रोवर-जोन्स, किरण काटरल और केली पुरी ने अपने भाई सन्नी ग्रोवर के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उनका आरोप था कि भाई ने पिता की अंतिम इच्छा का पालन नहीं किया, जिन्होंने मृत्यु से पहले परिवार की संपत्ति बराबर बांटने और बेटियों का ख्याल रखने को कहा था।

हारी ग्रोवर की सितंबर 2024 में 85 वर्ष की उम्र में बिना वसीयत बनाए मृत्यु हो गई थी। उनकी संपत्ति में पश्चिमी लंदन स्थित एक मकान और भारत के लाकर में रखे करीब पांच लाख पाउंड के सोने तथा आभूषण शामिल हैं।

द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेयर एंड सिटी आफ लंदन कोर्ट के न्यायाधीश निकोलस पारफिट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि संपत्ति सभी भाई-बहनों में समान रूप से बांटी जानी चाहिए। कोर्ट ने सन्नी को बहनों के 80 हजार पाउंड के कानूनी खर्च का भुगतान करने का भी आदेश दिया। हालांकि, उसे संपत्ति का प्रशासक बनाए रखा गया है।

उसे छह महीने के भीतर विवाद सुलझाने और विरासत को लेकर कोई एकतरफा फैसला नहीं लेने का निर्देश दिया गया है। न्यायाधीश ने कहा कि पिता ने सोने के लाकर का नियंत्रण बेटे को सौंपा था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि उसमें रखी पूरी संपत्ति उसकी हो गई।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।