मां के हाथ में हाथ, चेहरे पर मुस्कान; इमरान खान की पूर्व पत्नी ने बिजनेसमैन से रचाई शादी; बेटों ने पहुंचाया मंडप
इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने बिजनेसमैन कैमरन ओ'रेली से दूसरी शादी की है। उनके बेटे सुलेमान और ...और पढ़ें
-1789648883937_m.webp)
इमरान खान की पूर्व पत्नी ने बिजनेसमैन से रचाई शादी (फोटो- इंस्टाग्राम)
HighLights
जेमिमा गोल्डस्मिथ ने बिजनेसमैन कैमरन ओ'रेली से दूसरी शादी की।
उनके बेटे सुलेमान और कासिम मां को मंडप तक ले गए।
शादी समारोह 12 सितंबर को गोपनीय तरीके से आयोजित किया गया।
डिजिटल डेस्क, लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने बिजनेसमैन कैमरन ओ'रेली के साथ दूसरी शादी की है। जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अपने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
जेमिमा ने बताया कि इमरान खान और जेमिमा के दोनों बेटे- सुलेमान और कासिम, अपनी मां का हाथ थामकर उन्हें शादी के मंडप तक ले गए। 12 सितंबर को आयोजित हुए इस गोपनीय विवाह समारोह में केवल परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
-1789648781655.webp)
जेमिमा ने सबको शुक्रिया कहा
जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस दिन को खास बनाने में मदद की। जेमिमा ने अपनी सौतेली बेटी टायरियन व्हाइट को अपनी ब्राइड्समेड बनने के लिए धन्यवाद दिया।
कैमरन की बेटियां, साशा और तारा ओ'रेली, एडी और एलिज़ा के साथ जेमिमा की ब्राइड्समेड में शामिल थीं। दूल्हा-दुल्हन की शादी की पार्टी में ब्लूई और आर्थर भी पेज बॉय के रूप में मौजूद थे।
-1789648806066.webp)
जेमिमा ने बताया कि कैमरन के बेटे इलियट और ऑस्कर ओ'रेली उनके बेस्ट मैन थे। उन्होंने अपने भतीजों फ्रैंकी, इसाक और जेम्स गोल्डस्मिथ के साथ-साथ कैमरन के भाइयों गैविन और टोनी ओ'रेली को भी मेहमानों का स्वागत करने वालों की सूची में शामिल किया।
शादी में जेमिमा ने क्या पहना था?
अपनी शादी के लिए जेमिमा ने ऑस्कर डे ला रेंटा द्वारा डिजाइन किया गया एक खास गाउन पहना था। स्ट्रैपलेस, टी-लेंथ गाउन में सफेद रंग की क्षैतिज डिजाइन, पारदर्शी ट्यूल फैब्रिक और कमर पर फूलों की कढ़ाई थी। उन्होंने इस गाउन के साथ मोतियों से जड़ा एक लंबा घूंघट लिया और अपने बालों को हल्की लहरों में स्टाइल किया था।
साझा की गई तस्वीरों में यह जोड़ा शादी में अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाता हुआ दिख रहा है। रिसेप्शन में ताजे अंजीर और बेरीज से सजा हुआ वेडिंग केक भी था। बाद में जेमिमा ने प्लीटेड कंधों वाली सफेद मिनी ड्रेस पहनी।
-1789648862556.webp)
1995 में हुई थी पहली शादी
गौरतलब है कि जेमिमा ने पहली शादी पाकिस्तान के क्रिकेटर रहे इमरान खान से 1995 में की थी। उस समय जेमिमा की उम्र सिर्फ 21 साल थी, जबकि इमरान खान 42 साल के थे। शादी के दौरान दोनों की उम्र में 21 साल का अंतर था। इसके अलावा दोनों की संस्कृति भी अलग थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए, सुलेमान ईसा और कासिम।
जेमिमा और इमरान का जून 2004 में तलाक हो गया। तलाक के बाद जेमिमा अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन लौट गईं। । लंदन में जेमिमा ने डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर के तौर पर काम शुरू किया।
एक फिल्म और डॉक्यूमेंट्री पर काम करने के दौरान जेमिमा और कैमरन की मुलाकात हुई। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता आगे बढ़ गया और शादी कर ली और अब दोनों ने शादी कर ली।
